By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > नई दिल्ली : आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित
दिल्लीदेशफीचर्ड

नई दिल्ली : आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित

The Hill India News
Last updated: November 23, 2024 3:30 pm
The Hill India News
Published: November 23, 2024
Share
SHARE

6वीं आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति और एआईटीआईजीए की समीक्षा पर चर्चा के लिए संबंधित बैठकें 15 से 22 नवंबर 2024 तक वाणिज्य भवन नई दिल्ली में आयोजित की गईं। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की 21 से 22 नवंबर 2024 तक 2 दिन की बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री राजेश अग्रवाल और मलेशिया के निवेश, व्यापार और उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। सभी 10 आसियान देशों ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रमुख और प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के अंतर्गत 8 उप-समितियाँ हैं, जो बाज़ार पहुँच, उत्पत्ति के नियम, एस पी एस उपाय,  मानक और तकनीकी विनियमन, सीमा शुल्क प्रक्रिया, आर्थिक और तकनीकी सहयोग, व्यापार उपाय और कानूनी और संस्थागत प्रावधानों से संबंधित पहलुओं पर बातचीत करती हैं। वार्ता के दौरान सभी 8 उप-समितियों की बैठक हुई। इनमें से 5 उप-समितियाँ 6वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक के दौरान मौजूद रहीं।

एआईटीआईजीए समीक्षा वार्ता के इस दौर से पहले दो उच्च स्तरीय बैठकें वियनतियाने लाओस में हुई थीं। सितंबर 2024 में  21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक और अक्टूबर 2024 में 21वीं आसियान-भारत शिखर बैठक । इन दोनों बैठकों के दौरान आर्थिक मंत्रियों और प्रधानमंत्रियों तथा नेताओं ने एआईटीआईजीए संयुक्त समिति से बातचीत में तेजी लाने और 2025 में समीक्षा के निष्कर्ष की दिशा में काम करने का आग्रह किया। चर्चा के दौरान उप-समितियों ने टेक्स्चूअल चर्चाओं में अच्छी प्रगति की है और टैरिफ वार्ता शुरू करने की दिशा में कुछ आधार भी शामिल किए गए हैं।

आसियान प्रतिनिधियों की नई दिल्ली यात्रा का उपयोग द्विपक्षीय व्यापार मुद्दों पर चर्चा के लिए थाईलैंड और इंडोनेशियाई टीमों के साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करके किया गया। भारतीय और आसियान मुख्य वार्ताकारों ने चर्चा के अंतर्गत मुद्दों और आगे आपसी समझ विकसित करने के लिए एक अलग बैठक भी की।

आसियान एक समूह के रूप में भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है, जिसकी भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11  प्रतिशत हिस्सेदारी है। 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार 121 अरब डॉलर था और अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान 5.2 प्रतिशत  की वृद्धि के साथ 73 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुँच गया। एआईटीआईजीए की समीक्षा आसियान क्षेत्र के साथ व्यापार को स्थायी तरीके से बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे होगी। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक फरवरी 2025 में जकार्ता इंडोनेशिया में निर्धारित है।

 

You Might Also Like

‘जनता ने 10 साल का रिकॉर्ड देखा, झूठ फैलाने वालों की हार हुई…’ लोकसभा में PM मोदी
Uttarakhand: हाईकोर्ट ने ‘BAMS डिग्री फर्जीवाड़ा’ मामले में, सरकार से दस दिन में किया जवाब तलब
महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री ने ली शपथ, दिवंगत अजित दादा के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बढ़ा उत्साह, 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
CM धामी के नेतृत्व में पर्वतीय विकास को नई गति, चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा
TAGGED:ASEAN-India Goods Trade AgreementCommitteemeetingNew Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?