By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।

The Hill India News
Last updated: November 4, 2024 1:03 pm
The Hill India News
Published: November 4, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख।

घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुचकर घायलों का जाना हालचाल।

बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।

सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को ₹1 लाख मुआवजे की घोषणा की मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्य लाभ की भी कामना की है।

इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देने के साथ ही स्वयं रामनगर पंहुच कर मार्चुला में हुई बस दुघर्टना में घायलों की कुशल क्षेम जानी तथा मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा उनके बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश सीएमओ व अन्य चिकित्सकों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मिले, अगर उन्हें हायर सेन्टर भेजने की आवश्यकता है तो एयर एंबुलेंस से तत्काल भेजा जाय इस दौरान मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले तथा उन्हें घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को आश्वस्त कराया।

इस घटना में गंभीर 6 घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश तथा 1 घायल को एसटीएच हल्द्वानी एयर एंबुलेंस के माध्यम से तथा 5 अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस से एस टीएच हल्द्वानी भेजा गया,5 घायलों को उनके परिजनों की मांग पर अन्य चिकित्सालयों में पंहुचाया गया। 9 घायल रामनगर चिकित्सालय में भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है

घटना की सूचना के तुरंत बाद आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व अन्य अधिकारी भी मौके पर पंहुचे। इससे पूर्व आयुक्त ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल डब्बू,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत जिलाधिकारी वन्दना,एसएसपी प्रहलाद मीणा,सीएमओ डॉ हरीश चन्द्र पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

You Might Also Like

Russia: पुतिन की हत्या की कोशिश का आरोप लगाकर रूस ने मार गिराए उक्रेन के 2 ड्रोन
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात: सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से अलर्ट का सफल परीक्षण
नई दिल्ली : भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 204.57 करोड़ से अधिक हुआ
नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर एससी एक्ट की हुई बढोत्तरी
खरगे की चिट्ठी पर भाजपा का पलटवार, “कांग्रेस का अतीत सबके सामने, जनता इतनी नासमझ नहीं”
TAGGED:Bus accidentCM Dhamicondolences.familieskilledUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मसूरी मॉल रोड पर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा: पालिका टीम से अभद्रता और गाली-गलौज; भड़के कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

The Hill India News
The Hill India News
June 22, 2026
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार आज पेश करेगी ‘डबल इंजन’ राज का पहला पूर्ण बजट; स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे से निकलेगा विकास का नया रोडमैप?
प्रयागराज में नाबालिग से हैवानियत करने वाला मुशर्रफ पुलिस मुठभेड़ में घायल, ट्रिपल मर्डर का आरोपी हिमांशु भी दबोचा
Weather Updates: फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 23 जून को बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश; यूपी-विदर्भ में लू का टॉर्चर ज़ारी
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सीएम धामी के काफिले के आगे कूदे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, दिखाए काले झंडे; दन्या बाजार में भारी हंगामा
UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?