By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में चोपता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में चोपता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में चोपता में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

The Hill India News
Last updated: September 26, 2024 1:43 pm
The Hill India News
Published: September 26, 2024
Share
SHARE

जनपद भ्रमण पर पहुंची प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आज विकास खंड अगस्त्यमुनि के राजकीय इंटर कॉलेज चोपता एवं रुमसी गांवों में जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। चोपता में आयोजित शिविर में लगभग 150 जबकि रूमसी में 80 से अधिक समस्याएं दर्ज की गई। जिनको गंभीरता से लेते हुए उनका यथाशीघ्र निराकरण हेतु श्रीमती रेखा आर्या ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में कोखंडी के प्रधान कमल लाल आगरी ने ग्राम सभा कोखंडी (तलगढ़) की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। राजकीय इंटर काॅलेज चोपता की कमेटी द्वारा विद्यालय की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का अनुरोध किया गया। सदस्य जिला पंचायत सुनीता बर्त्वाल ने चोपता में स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने की मांग की। भाजपा के जिलामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने सतेराखाल क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया। महड़ मल्ला निवासी अषाड़ी देवी व जग्गी कांडई के पुष्कर लाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इनके अलावा लोदला गांव के गजेंद्र लाल ने विकलांग पुत्र को आर्थिक सहायता व पेंशन दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। नारी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाने की बात कही। स्यूपुरी के क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति जिला कार्यालय एवं विकास भवन परिसर में लगाए जाने तथा स्वांरी ग्वांस गांव निवासी संगीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की।

बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में कैबिनेट मंत्री, विधायक और सचिव स्तर के अधिकारी पूरे प्रदेश में जनता की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों हेतु काम कर रहे हैं। चारधाम यात्रा एवं विशेष रूप से केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है एवं लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस शिवर में को भी शिकायत मिली हैं अगली बार यह वापस न आएं इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को अपने दैनिक कार्यों से हटकर अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद की सभी ग्राम सभाओं एवं ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम या खेल मैदान के लिए आए हुए सभी प्रस्तावों को उन्हें जल्द भेजने के निर्देश दिए।

इससे पहले उन्होंने दोनों बहुउद्देशीय शिविरों में आयोजित विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें पुरस्कृत किया। वहीं दोनों कार्यक्रमों में पहुंची गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट भेंट की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विक्रम सिंह कंडारी, जिला पंचायत सदस्य-चोपता सुनीता बर्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, अमित प्रदाली, मानवेंद्र कुमार, जगदीश नेगी, सचिन रावत, सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

टीसीएस धर्मांतरण केस: आरोपी निदा खान को जमानत देने का विरोध, पुलिस ने कोर्ट में रखे गंभीर तर्क
New Delhi: दिल्ली स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, मामला दर्ज हुआ
बीजेपी के गढ़ चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर का चुनाव होगा आज, क्या इसे भेद पाएगा आप और कांग्रेस गठबंधन
बिहार महागठबंधन में पेंच सुलझने के आसार: गुरुवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, तेजस्वी को सीएम फेस बनाए जाने पर चर्चा तेज
E20 फ्यूल पर देशभर में छिड़ी सियासी जंग: आज केजरीवाल का नेशनल टाउनहॉल, तहसीन पूनावाला की भूख हड़ताल से आंदोलन को मिली नई धार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?