By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्‍ली : हमें स्वास्थ्य को सुलभ, किफायती और मरीजों के अनुकूल बनाने की जरूरत है : डॉ. मनसुख मंडाविया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्‍ली : हमें स्वास्थ्य को सुलभ, किफायती और मरीजों के अनुकूल बनाने की जरूरत है : डॉ. मनसुख मंडाविया
देशफीचर्डस्वास्थय

नई दिल्‍ली : हमें स्वास्थ्य को सुलभ, किफायती और मरीजों के अनुकूल बनाने की जरूरत है : डॉ. मनसुख मंडाविया

Rajesh Dabral
Last updated: May 10, 2022 3:04 am
Rajesh Dabral
Published: May 10, 2022
Share
The Union Minister of Health and Family Welfare, Dr Mansukh Mandaviya and the Minister of State for Health and Family Welfare addressing at the NEW STATE OF ART’ multi-speciality Out-patient and In-patient (OPD/IPD blocks) at Lady Hardinge Medical College, New Delhi on 9 May 2022.
SHARE

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पताल में नए ओपीडी/आईपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया

जैसी प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल्पना की थी, हमारा लक्ष्य निवारक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं में तालमेल के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में समग्रता से काम करना है : डॉ. मनसुख मंडाविया

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं है, वे सामाजिक न्याय को भी प्रोत्‍साहन और बढ़ावा देती हैं : डॉ. भारती प्रवीण पवार, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्‍ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और सम्‍बद्ध अस्पताल में अत्‍याधुनिक मल्‍टी-स्‍पेशियलिटी आउट-पेशेंट और इन-पेशेंट (ओपीडी/आईपीडी) ब्लॉक का उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी इस अवसर पर उपस्थिति थीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029EPW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037W7N.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ABOK.jpg

इस नए आईपीडी ब्लॉक से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की बेड संख्‍या 877 से बढ़कर 1000 बेड से अधिक हो जाएगी। आईपीडी ब्लॉक में एक अतिरिक्त अत्‍याधुनिक सीटी स्कैनर भी लगा है। नया मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी ब्लॉक सभी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा सुविधाओं, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी सहित समग्र स्वास्थ्य देखभाल के लिए अतिरिक्त सुविधाओं से युक्‍त हैं।

इस अवसर पर डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज देश “टोकन” से समग्र पहुंच की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य निवारक स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बीच तालमेल के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में समग्रता से काम करना है। गरीबों के लिए चिकित्‍सा की लागत कम करने के साथ ही डॉक्टरों की संख्या तेजी से बढ़ाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं। हमें समग्रता से विचार करने और लंबी अवधि की योजना बनाने की जरूरत है। इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इसलिए हमें इस दृष्टिकोण के साथ मिलकर इस आशय से काम करने की आवश्‍यकता है कि जब हम आजादी के 100 साल पूरे करेंगे तो भारत का स्वास्थ्य ढांचा कैसा होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी कार्यक्रम को लागू करने में राज्‍य बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुजरात के केवड़िया में पिछले दिनों आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के दौरान सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया और इस बारे में बहुत लाभदायक चर्चा भी की गई कि इन प्रथाओं को किस प्रकार सार्वभौमिक बना सकते हैं।

श्री मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाई गई किसी भी कार्य योजना, कार्यक्रम या योजना को लागू करने के लिए जनभागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को सुलभ किफायती और रोगी के अनुकूल बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे प्रयास राष्ट्र की उन्नति की दिशा में होने चाहिए और राष्ट्र ही हमेशा सर्वोपरि होना चाहिए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005UDWP.jpg

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने देश की राजधानी के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस मेडिकल कॉलेज का एक सदी से भी अधिक पुराना इतिहास है। इस संस्थान ने समय के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए लंबा रास्‍ता तय किया है। यह ध्यान में रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन और बढ़ावा भी देती हैं। जब गरीबों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा तो उनका व्यवस्था में विश्वास मजबूत होगा।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राम चंद्र, संकाय सदस्य, कर्मचारी और संस्थान के छात्र भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Calcetta: शिक्षक भर्ती केस में TMC नेता अभिषेक बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 26 मई को मामले की सुनवाई
न्यायपालिका को बदनाम करने का राजनीतिक एजेंडे को लेकर, 600 वकीलों का CJI को लेटर
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया।
चुनावी रण में कांग्रेस का बड़ा दांव: गौरव गोगोई को सौंपी असम की कमान, तरुण गोगोई की विरासत से फिर चमक उठी उम्मीद
चालाक टेक्सी चालाक की मदत से, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे 4 साल के बेटे के मर्डर की आरोपी CEO
TAGGED:Dr. Mansukh MandaviyaHospitalinauguratesLady Hardinge Medical CollegeOPD/IPDUnion Minister of Health and Family Welfare
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?