By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रानीपोखरी में कांग्रेस ने निकाली ‘अंकिता को न्याय दो यात्रा’, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने घेरा सरकार को
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > रानीपोखरी में कांग्रेस ने निकाली ‘अंकिता को न्याय दो यात्रा’, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने घेरा सरकार को
उत्तराखंडफीचर्ड

रानीपोखरी में कांग्रेस ने निकाली ‘अंकिता को न्याय दो यात्रा’, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने घेरा सरकार को

The Hill India News
Last updated: January 19, 2024 1:14 pm
The Hill India News
Published: January 19, 2024
Share
SHARE

डोईवाला: डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा भोगपुर से रानीपोखरी तक निकाली गई। भोगपुर रानीपोखरी मार्ग स्थित श्रीमहादेव मंदिर से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कांंग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा में शामिल हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाने का प्रयास किया है। आज जब अंकिता भंडारी के परिवार ने उस तथाकथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया है तो प्रदेश सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार बेटियों और मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है।

कांग्रेस के परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, प्रदेश सरकार ने उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिन पर रिजॉर्ट में सुबूत मिटाने के आरोप हैं। यह बड़ी गजब की बात है कि सुबूत मिटाने वालों के नाम उत्तराखंड का हर व्यक्ति जानता है, पर सरकार को नहीं पता। प्रदेश की बिटिया अंकिता भंडारी के साथ उत्तराखंड सरकार ने अन्याय किया है। इसलिए हम सभी को अंकिता भंडारी को न्याय दो यात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए बड़ी बड़ी बातें करती है, पर धरातल पर स्थिति इससे कहीं अलग है। अंकिता हत्याकांड के सुबूतों को मिटा दिया जाता है। अंकिता के परिवारजनों की बात को नहीं सुना जा रहा है। कांग्रेस के डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के इस जनविरोधी व्यवहार के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। जब तक बिटिया अंकिता भंडारी के हत्यारों को सख्त सजा नहीं मिल जाती और सुबूत मिटाने वालों व षड्यंत्रकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, डोईवाला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट, रेखा बहुगुणा, रानीपोखरी मण्डलंम अध्यक्ष अनूप चौहान, नरेंद्र चौहान, रानीपोखरी मंडलम् उपाध्यक्ष अफसाना, थानो मंडलम् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन, प्रमोद कपरुवांण शास्त्री, नारेश आनन्द नौटियाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, भानियावाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, राहुल मनवाल, जिला महासचिव राहुल सैनी, विकास कश्यप, आशिक अली, योगीश पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान, पूर्व प्रधान ताजेन्द्र ताज, आरिफ अली, सायरा बानो, अमित सैनी, साहिल अली, राजेश चमोली, रेनु चुनारा, रमेश सकलानी, रज़िया बानो, रुकसाना, गुलशन, रविंदर पुंडीर, राहुल मनवाल, करण रावत, योगेश पुण्डीर, बलवंत सिंह, राम चन्द्र रॉयल, अनिल कोठियाल, मोमिना, तसनीम, पूर्णानंद तिवारी, शैलेन्द्र तोमर, शीतल, ओम प्रकाश, राम किशम, मोहन लाल शाह आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

नई दिल्ली : किसानों को प्रमाणित बीज़ समय पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- तोमर
उत्तराखंड पुलिस के इस एक्शन से मचा हंगामा, उत्तर प्रदेश पुलिस ने जताई नाराजगी
Uttarakhand : मंत्री सतपाल महाराज ने मनसा देवी स्थल में हो रहे भू-स्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया, दिए दिशा निर्देश…
Uttarakhand : पर्वतीय जनपदों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू, 25 तक ऑरेंज अलर्ट
राधिका यादव हत्याकांड: पिता दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जांच में रोज़ नए खुलासे
TAGGED:former state president GodiyalGive Justice to Ankita YatraRanipokhari Congresssurrounded the government
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

UKSSSC वाहन चालक भर्ती विवाद: मेरिट लिस्ट में ‘अजीबो-गरीब’ नामों और जेंडर पर घमासान, आयोग ने कहा- ‘अभिलेख सत्यापन में सीधे होंगे बाहर’

The Hill India News
The Hill India News
June 21, 2026
12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड से पीएम मोदी ने किया वैश्विक आंदोलन का नेतृत्व, दिया ‘हेल्दी एजिंग’ का मंत्र
कर्णप्रयाग में निहंग-व्यापारी टकराव के बाद चमोली में धारा 163 लागू, अफवाह फैलाने वालों को सरकार की सख्त चेतावनी
सीजफायर पर संकट: लेबनान में इजरायल के नए हमले, 7 की मौत, मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर मंडराया खतरा
देहरादून के नशा मुक्ति केंद्रों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गंभीर खामियां मिलने पर केंद्र सील
20 साल बाद आया फैसला: पूर्व गृह मंत्री पर हत्या की साजिश का आरोप, 128 गवाहों की गवाही के बावजूद सभी आरोपी बरी
नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वर्षों तक ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण, हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
ऋषिकेश में बड़ा हादसा: पशुलोक बैराज से मिले तीन लापता लोगों के शव, SDRF के रेस्क्यू अभियान से खत्म हुई परिजनों की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT की जांच तेज, चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर गिरफ्तारी की तलवार
अब सिर्फ एक ही शिवसेना है : अमित शाह के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ी हलचल, उद्धव गुट पर साधा निशाना
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?