By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच, दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच, दिए निर्देश
उत्तराखंड

Uttarakhand : महापौर उतरे सड़कों पर, अधिकारियों के कसे पेच, दिए निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: September 16, 2023 5:24 am
The Hill India Desk
Published: September 16, 2023
Share
SHARE

विभागों को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद महापौर उतरे सड़कों पर

अधिकारियों के कसे पेच, स्मार्ट सिटी पर लगाया जुर्माना

निर्माण क्वालिटी के घटिया होने पर भरे सैंपल जांच के दिया आदेश

ईसी रोड पर बना रहे फुटपाथ के जिग-जेग होने पर जताई कड़ी आपत्ति ठीक करने के लिए निर्देश

Dehradun : डेंगू को लेकर नगर निगम तमाम कसरत कर रहा है, परंतु विभिन्न विभागों द्वारा खोदी गई सड़कों, नालियों, फुटपाथों, पेयजल लाइनो इत्यादि खुली होने की वजह से निगम के फागिंग अभियानों, जन जागरूकता अभियानों और लारवा नष्ट करने के अभियानों पर लग रहा है पलीता (क्योंकि डेंगू के कैसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे).

उपरोक्त के संबंध में महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा द्वारा नगर में निर्माणधीन कार्यों से संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों की बैठक ली गई थी। जिसमें महापौर ने स्पष्ट कहा था कि 24 घंटे के अंदर निर्माणदाई कार्यों के दौरान हुए गड्ढों को भरें और नालियों को ढके, जिसकी 24 घंटे बीतने के बाद आज महापौर सुनील उनियाल गामा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पहले ही क्रम में बिंदाल पुल के निकट स्मार्ट सिटी की घोर लापरवाही उजागर हुई, जिसमें बारिश का साफ-साफ जल गड्ढे में रिस रहा था और डेंगू के लारवा को पनपाने में सहायता कर रहा था, यह देख महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा और स्वयं डेंगू लार्वा को समाप्त करने वाले स्प्रे का छिड़काव किया। मौके पर ही महापौर ने निगम अधिकारियों को स्मार्ट सिटी पर भारी भरकम जुर्माना करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत महापौर अधिकारियों संग राजपुर रोड उमंग साड़ी के सामने वाले स्मार्ट सिटी के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वहां भी कार्यों की तय सीमा के अंतर्गत ना संपूर्ण होने की बात सामने आई साथ ही साथ साफ वर्षा जल के जमने की भी कई जगह पर प्रमाण मिले। ना विभाग के पास जवाब था ना ठेकेदार के पास, मानो सब बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारियां से मुंह फेर रहे हो।

तीसरे चरण के निरीक्षण में सर्वे चौक से इसी रोड की तरफ निरीक्षण में महापौर ने पाया कि फुटपाथ सीधी रेखा में ना बनाकर जिग-जेग आकार में बन रहा है, जिससे आने वाले समय में यातायात और फुटपाथ पर पैदल चलने वाले नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके संबंध में महापौर ने वहीं पर मौजूद उच्च अधिकारियों को त्वरित फुटपाथ को ठीक करने के निर्देश दिए। यहां की नालियों में भी स्वच्छ वर्षा जल का रिसाव साफ पाया गया।

इसी रोड पर फुटपाथ बनाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ की उचित मात्रा इस्तेमाल न होने और मटेरियल की क्वालिटी पर संदेह होने पर महापौर ने सैंपल भरवा कर निगम अधिकारियों को सैंपल के संपूर्ण जांच के आदेश भी दिए।

निरीक्षण के अंतिम चरण पर हरिद्वार रोड पर विगत दो महीना से ज्यों के त्यों पड़े नाली निर्माण कार्य पर महापौर सुनील उनियाल गामा जी ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और उन्हें 31 अक्टूबर से पहले संपूर्ण हरिद्वार रोड के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

जहां शहर में एक और जगह-जगह खुदाई होने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभाव हो रहा है वहीं दूसरी और गड्ढे नालियों और निर्माण के दौरान खोदे गए रास्तों पर स्वच्छ पानी के जल के जमा होने से डेंगू निरंतर फैल रहा है।

महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि जहां-जहां जिन विभागों की कमी मिली है उन पर अवश्य ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सह नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, स्मार्ट सिटी के एजीएम जगमोहन चौहान, नगर निगम पीडब्ल्यूडी के एक्शन जेपी रतूड़ी, पीयू के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुश, जल संस्थान के एक्शन आशीष भट्ट, स्मार्ट सिटी एक्शन मदन मोहन सिंह पुंडीर इत्यादि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एडवेंचर प्रेमियों के लिए खुशखबरी: 15 अप्रैल से खुलेगा विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
मसूरी : समाज के विकास में पत्रकारिता की अहम भूमिका! कृषि मंत्री गणेश जोशी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड रजतोत्सव पर विधानसभा विशेष सत्र को किया संबोधित
लालकुआं: सड़क पर उतरे सैकड़ों पूर्व सैनिक, तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
हरिद्वार में जानलेवा हमला करने वाले ‘बाज गैंग’ के 5 सदस्य दबोचे, सोशल मीडिया पर रील बनाकर जमाते थे धाक
TAGGED:DehradunMayor Sunil Uniyal GamaUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?