By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए एमबीबीएस छात्र टू-व्हीलर वाहन नहीं रखेगा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए एमबीबीएस छात्र टू-व्हीलर वाहन नहीं रखेगा
उत्तराखंडशिक्षा

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए एमबीबीएस छात्र टू-व्हीलर वाहन नहीं रखेगा

The Hill India Desk
Last updated: August 31, 2023 4:57 pm
The Hill India Desk
Published: August 31, 2023
Share
SHARE

-सुरक्षा की दृष्टि से टू-व्हीलर ना रखने का दिया है अभिभावक व छात्र ने शपथ पत्र

-मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से हुई देर रात्रि हुई मारपीट की घटना के बाद लिया निर्णय

-बिना वार्डन को सूचित किये बगैर छात्रों को बाहर जाने की अनुमति देने वाले सुरक्षा गार्ड के निलम्बन की संस्तुति

-रात 9.30 बजे उपरान्त हास्टल से बाहर जाना हास्टल गाइडलाइंस अनुशासन के विरुद्ध

– विगत रात्रि की घटना में शामिल चारों छात्रों का हास्टल व कक्षाओं से तीन माह के लिए निलंबन की संस्तुति

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विगत दिवस देर रात एमबीबीएस छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना पर कड़ा एक्शन लिया है। कॉलेज प्रशासन ने बैठक कर निर्णय लिया गया कि छात्रों की सुरक्षा के मध्येनजर एमबीबीएस का कोई भी छात्र टू-व्हीलर नहीं रखेगा। इस संदर्भ में एडमिशन के दौरान छात्र व अभिभावकों द्वारा शपथ पत्र दिये भी गये थे, जिस पर तत्काल कार्यवाही की संस्तुति की गई।

यहीं नहीं देर रात्रि हॉस्टलों से बाहर रहने वाले छात्रों को हास्टल व कक्षाओं से तीन माह निलम्बन की संस्तुति का निर्णय लिया गया। एमबीबीएस छात्रों के लिए हॉस्टलों में जो-जो नियम है, उन पर तत्काल प्रभाव से पालन कराने के निर्देश संबंधी चीफ वार्डन एवं वार्डनों, सुरक्षा कर्मियों को दिये गये।

विदित है कि विगत रात्रि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के साथ श्रीनगर घसिया महादेव के पास स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया था। जिससे एमबीबीएस के एक छात्र पर धारदार हथियार से वार होने से छात्र घायल हो गया था।

उक्त घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत जी के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य डा. निरंजन कुमार गुंजन ने मेडिकल कॉलेज में चीफ वार्डन, वार्डन एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक आहूत की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि हॉस्टल की टाइमिंग के अनुसार बिना वार्डन को सूचित किये बैगर सुरक्षा गार्ड द्वारा छात्रों को बाहर जाने दिया, जिस सुरक्षा कर्मी द्वारा यह लापरवाही बरती गई, उसके खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने निलम्बन की संस्तुति की गई।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के दौरान एवं एडमिशन होने के बाद छात्र-छात्रों को पूरी गाइडलाइन का बराबर बताया गया है, इसके बाद भी कोई छात्र यदि देर रात्रि हॉस्टलों से बाहर जाते है, तो ऐसे छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के नियमों को छात्रों को अमल करना होगा। इसके लिए अभिभावकों व छात्र से शपथ पत्र भी लिया गया है।

सभी छात्र छात्राओं, इन्टर्न व जूनियर/ सीनियर रेजिडेंट चिकित्सको द्वारा विवरणिका में हॉस्टल गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना है। अब प्रत्येक असिस्टेंट वार्डन, वार्डन व चीफ वार्डन को सतत् मानिटरिग के सख्त निर्देश सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

You Might Also Like

पूर्व IPS लोकेश्वर सिंह के खिलाफ पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज, निर्वस्त्र कर पीटने और धमकाने का है संगीन आरोप
उत्तराखंड न्यायपालिका में व्यापक तबादले: हाईकोर्ट ने जिला जज और CJM स्तर के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Uttrakhand : यहां Principal हुई निलंबित
Dehradun : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग
Big News: एम्स से डिस्चार्ज होते ही आरोपी कोच नरेंद्र शाह गिरफ्तार
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?