By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand : मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए ये निर्देश

The Hill India News
Last updated: July 3, 2024 12:31 pm
The Hill India News
Published: July 3, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरों के मास्टर ड्रेनेज प्लान तथा फ्लड प्लैन जोनिंग के कार्यों में तेजी लाई जाए। जल स्तर बढ़ाने के लिए बांधों से सिल्ट निकालने और ड्रेजिंग सिस्टम के लिए 02 माह के अन्दर ठोस प्लान बनाकर प्रस्तुत किये जाने के साथ पिंडर और कोसी नदी को आपस में जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर की जाने वाली सभी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शुद्ध पानी जाए, इसके लिए ऐसे नाले भी चिन्हित किये जाए जहां एसटीपी नहीं लगे हैं। घाटों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा के कार्यों में तेजी लाई जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई सुविधा बढाने तथा नहरों के अनुरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य जल्द शुरू हो, इसके लिए सितम्बर तक सभी कार्यवाही पूर्ण की जाए। जमरानी बांध परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 710 करोड़ रूपये के बजट का प्राविधान किया गया है। इस परियोजना से हल्द्वानी शहर एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में 117 एम.एल.डी पैयजल की उपलब्धता, लगभग 57 हजार हैक्टैयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता का सृजन किया जायेगा जबकि सौंग बांध परियोजना से देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 2053 तक की अनुमानित आबादी के लिए 150 एम.एल.डी. ग्रविटी से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सौंग बांध के लिए 300 करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि नैनीताल जनपद के बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का उपचार कार्य, चमोली जनपद के हल्दापानी लॉ कॉलेज के निकट भूधसांव और भूस्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य और पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखण्ड में ग्वालगांव भूस्खलन उपचार के कार्य जल्द पूर्ण किये जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पर्यटन विकास मत्स्य पालन एवं भू जल संवंर्द्धन लिए पिथौरागढ़ में थरकोट झील, चम्पावत में कोलीढ़ेक झाल अल्मोड़ा में गगास नदी पर जलाशय का निर्माण किया गया है। धारचूला में काली नदी पर स्थित घटगाढ़ नाले से भारत-नेपाल पुल तक तटबन्ध सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। राज्य के 14 महत्वपूर्ण शहरों में ड्रेनेज प्लान पर कार्य किया जा रहा है, देहरादून का सर्वे पूरा कर लिया गया है।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. आर. राजेश कुमार, विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में अतिवृष्टि का कहर, मुख्य सचिव ने संभाली कमान
उत्तराखण्ड: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
Uttarakhand : मसूरी में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत, पुलिस में मचा हड़कंप 
Uttarakhnd: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सवाड़ में सीएम धामी की घोषणाएँ — सड़क, स्टेडियम और ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ को बड़ी मंजूरी
UPSC Result 2023-24: आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर, अभी है पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग IPS अधिकारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम, 70 लाख रुपये की घोषणा! FIA की 2026 रेड बुक में आतंकी सरगना का नाम शामिल, पुराने दावों पर उठे सवाल

The Hill India News
The Hill India News
September 14, 2026
पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी तीन जिंदगियां! प्रसव के लिए 3 जिलों में भटकती रही गर्भवती, अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद मां और जुड़वा बच्चों की मौत
‘अगर सारी बातें खोल दूं तो यूपी में खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी’, जयंत चौधरी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, चवन्नी वाले बयान से गरमाई सियासत
उत्तराखंड में मानसून सत्र को लेकर बड़ा अपडेट, 26 अक्टूबर से पहले होगा विधानसभा का सत्र; गैरसैंण को लेकर भी बढ़ी उम्मीद
दिशा सालियान केस में CBI की FIR से मचा बड़ा सियासी भूचाल, उद्धव-आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का जिक्र; गैंगरेप की धारा ने बढ़ाई सनसनी
गंगा के बढ़े जलस्तर ने रोका ‘राजमहल क्रूज’ का सफर! भागलपुर में फंसा आलीशान क्रूज, 9 विदेशी पर्यटकों को ट्रेन से सुरक्षित पटना भेजा गया
हरीश रावत के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल! अब ‘Bigg Boss’ खड़गे से करेंगे मुलाकात, गोदियाल को भी भेजेंगे चिट्ठी
BRICS Summit खत्म, PM मोदी का बड़ा संदेश- टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स को हथियार बनाना गलत, दुनिया के विकास पर पड़ता है असर
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद
कलेक्टर की क्लास में 60 छात्र फेल! विराट कोहली के बारे में सब पता, लेकिन संविधान-सेल और खाद पर नहीं दे पाए जवाब; प्राचार्य-शिक्षक को नोटिस
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?