By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड पुलिस को मिली शानदार सफलता..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > उत्तराखंड पुलिस को मिली शानदार सफलता..
क्राइम

उत्तराखंड पुलिस को मिली शानदार सफलता..

Rajesh Dabral
Last updated: March 8, 2022 4:08 pm
Rajesh Dabral
Published: March 8, 2022
Share
SHARE

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने- अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण तथा पूर्व में हुई लूट, डकैती, चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा प्रिंस चौक देहरादून स्थित Muthoot Finance Gold Loan में हुई लूट के प्रयास की घटना के अनावरण हेतु कोतवाली पुलिस को संगठित अपराधियों के अन्तर्राजीय गैंग का अनावरण करने के उचित दिशा निर्देश दिये गये।

*घटना का विवरण:-* दिनांक 20-01-2022 की मध्य रात्रि अज्ञात अभि0गणों द्वारा प्रिंस चौक देहरादून स्थित *Muthoot Finance Gold Loan शाखा* की सुरक्षा में नियुक्त गार्ड को बंधक बनाकर मुख्य चैनल गेट व अन्य तालों को तोडकर *Muthoot Finance Gold Loan* के स्ट्रांग रूम में घुसकर स्ट्रांग रूम को गैस कटर व अन्य उपकरणों के माध्यम से काटने का प्रयास किया गया। उक्त लूट के प्रयास की घटना के सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री ऋषिपाल सिह, मैनेजर *Muthoot Finance Gold Loan शाखा प्रिंस चौक*, द्वारा थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 47/2022 धारा 393 भादवि पंजीकृत कराया गया। संगठित अपराध की उक्त घटना के दृष्टिगत उच्चधिकारियों द्वारा ऐसे संगठित अपराधो में लिप्त अन्तर्राज्जीय गैंग की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देहरादून द्वारा स्वयं के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय कर सी0सी0टी0वी0 फुटेजों को चैक किया गया तथा एस0ओ0जी0 टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से भी उक्त घटना में संलिप्त गैंग को ट्रेसआउट करने हेतु सभी बिन्दुओं पर काम किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीमों द्वारा सभी सम्भावित स्थलों पर दबिश दी गयी, इसी दौरान दिनांक 08-03-2022 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त घटना को कारित करने वाले संगठित गैंग का एक अभियुक्त चेन्नई से दिल्ली आने वाला है। मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त इस्तक आलम पुत्र हसीमुदीन निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड को दिनाँक 07-03-2022 की रात्रि दिल्ली निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उक्त घटना में 10 अभियुक्तगणों के सम्मिलित होने के कारण अभियोग से लूट के प्रयास की धारा को पृथक कर डकैती के प्रयास की धारा की बढोत्तरी की गयी।

*पूछताछ का विवरण:-* अभियुक्त से पूछताछ पर अभियुक्त इस्तक द्वारा बताया गया कि हम झारखण्ड के पांच लोग 1- शाहिद शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड 2- असरूद्दीन शेख पुत्र खुर्शीद हाजी निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड 3- शमीम पुत्र तसरूद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर मस्तन नगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड 4- जाकिर सुनार पुत्र नामालूम निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड और मैं मिलकर ऐसे ही बैंकों, बडी-बडी दुकानों में घुसकर गैस कटरों, गैस सिलेण्डरों व अन्य औजारों के माध्यम से शटर, तिजौरी आदि काटकर लूट डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते है। हमारे गैंग में कुछ नेपाली व्यक्ति भी शामिल है। नेपाली व्यक्ति हमने इसलिए शामिल किये है क्योंकि नेपालियों पर किसी को शक नहीं होता। नेपाली लोग देश के हर कौने मेें चौकीदारी का काम करते है और भारत में सभी लोग इन पर विश्वास करते है। नेपाली लोग स्थान चिन्हित कर उस स्थान पर चौकीदारी का काम करने के बहाने उस स्थान की पूरी रैकी कर लेते है और रैकी करने के बाद वह हमें उस स्थान की पूरी सूचना देते है। फिर हम लोग वहां जाकर घटनास्थल के आसपास किसी होटल/धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरते है और घटनास्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों का मुआयना करने के उपरान्त घटना को अंजाम देने के समय की प्लानिंग करते हैं तथा मौका मिलने पर योजना के अनुसार हम सभी लोग मिलकर गैस कटर व अन्य औजारों के माध्यम से घटना को अंजाम दे देते है। घटना करने में हम लोग अपने किसी वाहन का इस्तेमाल नही करते है। घटना को अंजाम देने के लिए हम लोग घटनास्थल पर अलग-अलग पहुँचते है और आपस में मात्र व्हाटस अप कॉल से ही बातचीत करते है। घटना करने के लिए हम लोग वहीं आसपास क्षेत्र में पडने वाली किसी दुकान से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पेचकस आदि सामान खरीदते है। घटना करने के बाद हम लोग लोकल वाहनों से भाग जाते है। हमारा घटना करने का कोई चिन्हित क्षेत्र नहीं है हम देश के किसी भी कोने पर घटना को अंजाम दे देते है। हमने दिल्ली, मुम्बई तथा उत्तराखण्ड के बाद अब चेन्नई में घटना करने की योजना बनायी थी, जिसके लिए मैं चेन्नई गया हुआ था। दिनांक 20-01-2022 की रात भी हम सभी योजना के अनुसार प्रिंस चौक देहरादून स्थित *Muthoot Finance Gold Loan* में घुसे तथा उसकी सुरक्षा में नियुक्त गार्ड को बंधक बनाने के बाद हमने चैनल गेट एवं अन्य तालों को तोडकर Muthoot Finance Gold Loan के स्ट्रांग रूम में घुसकर स्ट्रांग रूम को गैस कटर व अन्य उपकरणों के माध्यम से काटने का प्रयास किया था पर हम उसके स्ट्रांग रूम को काट नहीं पाये थे। गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पेचकस आदि सामान वहीं छोडकर हम सभी मौके से भाग गये थे। *Muthoot Finance Gold Loan* की इस घटना के लिए हमने घटनास्थल के बराबर के एक रिदिम बार में काम करने वाले एक नेपाली गणेश बहादुर को रेकी पर लगाया था, जिसके साथ राम बहादुर भी इस रेकी में शामिल था। इस घटना में इस्तियाक आलम और साहिद हमारे गैंगलीडर, शाहिद और असरूद्दीन शेख हमारे फाइनेंसर तथा शमीम मिस्त्री गैस कटिंग के काम का अच्छा जानकार तथा जाकिर जिसे सोने की अच्छी पहचान है, शामिल थे।

*घटना कारित करने व आने जाने का तरीका उक्त गैंग द्वारा घटना करने का कोई निश्चित चिन्हित क्षेत्र न होने के कारण देश के किसी भी कोने पर घटना को अंजाम दिया जाता है। गैंग में शामिल नेपाली लोगों घटना को अंजाम देने का स्थान चिन्हित कर उस स्थान पर चौकीदारी का काम करने के बहाने उस स्थान की पूरी रैकी करते हैं। फिर गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा घटनास्थल के आसपास किसी होटल/धर्मशाला में कमरा लेकर वहां रूककर घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जाती है तथा फिर मौका मिलने पर गैस कटर व अन्य औजारों के माध्यम से घटना को अंजाम दिया जाता है। ये लोग आपस में मात्र व्हट्स अप कॉल के माध्यम से ही बातचीत करते हैं तथा घटना कारित करने में किसी वाहन का इस्तेमाल न करके घटना को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर अलग-अलग पहुंचकर घटना करने के बाद लोकल वाहनों से भाग जाते हैं। घटना करने के लिए अभियुक्तगण घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में पडने वाली किसी दुकान से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, पेचकस आदि सामान खरीद कर घटना को अंजाम देते हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
इस्तक आलम पुत्र हसीमुदीन निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड (उम्र 26 वर्ष)

*प्रकाश में आये अभियुक्तों के नाम:-*

1- शाहिद शेख पुत्र सिकन्दर शेख निवासी नारायणपुर पश्चिमी हसनटोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
2- असरूद्दीन शेख पुत्र खुर्शीद हाजी निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
3- शमीम पुत्र तसरूद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर मस्तन नगर थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
4- जाकिर सुनार पुत्र नामालूम निवासी नेकवा टोला थाना राजमहल जिला साहिबगंज झारखण्ड
5- संतोष ऐडी निवासी नेपाल
6- इशोर बहादुर निवासी नेपाल
7- राम बहादुर थापा निवासी नेपाल
8- गणेश बहादुर थापा निवासी नेपाल
9- वीरेन्द्र साउद निवासी नेपाल

बरामद सामान का विवरण

1- चार ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर
2- एक गैस एल0पी0जी0 सिलेण्डर
3- एक गैस कटर
4- एक रेग्युलेटर
5- एक हथौडी
6- दो सब्बल
7- एक छैनी
8- गैस सिलेण्डर की चाबी
9- दो पेचकस
10- चार आरी
11- गैस पाइप

#नोट:- घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 25000/- (पच्चीस हजार) रूपये ईनाम की घोषणा की गयी।*

*पुलिस टीम का विवरण:-*

1- श्री कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर देहरादून
2- श्री कुलवन्त सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली नगर देहरादून
3- श्री संजय रावत, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, कोतवाली नगर देहरादून
4- श्री संदीप सिंह, चौकी प्रभारी लक्खबाग, कोतवाली नगर देहरादून
5- श्री 849 लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली नगर देहरादून
6- कानि0 108 दीपक पंवार
7- कानि0 516 राजेश कुमार
8- कानि0 1119 सुरेन्द्र
9- कानि0 378 प्रदीप

*एस0ओ0जी टीम

1- श्री खुशी राम पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, एस0ओ0जी0 देहरादून
2- कानि0 अरशद, एस0ओ0जी0 देहरादून
3- कानि0 आशीष, एस0ओ0जी0 देहरादून
4- कानि0 किरन, एस0ओ0जी0 देहरादून

You Might Also Like

11 साल से फरार 12 मामलों का आरोपी भोला सिंह गिरफ्तार, अनंत सिंह की हत्या की साजिश का भी था मास्टरमाइंड
बुजुर्ग के बच्ची से दुष्कर्म मामले में लोगों ने किया कमीश्नर कार्यालय का घेराव
Uttrakhand : पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
बड़ी ख़बर : 22 लाख नकली करेंसी के साथ दो आरोपियों को SOG ने किया गिरफ्तार
छात्रा की हत्या करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरप्तार…
TAGGED:Great successUttarakhand Police..
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?