By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए
उत्तराखंडपर्यटन

महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए

The Hill India Desk
Last updated: July 20, 2023 6:34 am
The Hill India Desk
Published: July 18, 2023
Share
SHARE

महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए

कहा, दो माह के पानी के बिल माफी व बैंक ऋण वसूली पर भी फिलहाल लगे रोक

प्रभारी मंत्री बोले आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार आपके साथ खड़ी है

हरिद्वार : प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि जनपद के पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों का दो महा का बिजली का बिल एवं सर चार्ज भी माफ किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है इन क्षेत्रों में बैंकों की ऋण वसूली पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये।

जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने दूसरे दिन बुद्धवार को भी मानसून अवधि के दौरान जनपद के बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदपुर बुजुर्ग, वि०ख० लक्सर, लंढौर, मुंडलाना, साऊथ सीवर लाइन खानपुर, मोहनपुर, रूड़की स्थित गणेश पुल, रेलवे स्टेशन, पनियाला, भगवानपुर बाजार, जौनपुर से मोहम्मदपुर बुजुर्ग तटबंध, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर बाजार, अकोढा कला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, बिरला टायर फैक्ट्री सहित रुड़की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित सोनाली नदी का भी स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने लक्सर स्थित पूरे बाजार का पैदल भ्रमण कर प्रत्येक दुकान का भी मुआयना किया।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार इतनी बारिश हुई है जितनी पहले कभी नहीं हुई। अतिवृष्टि हुई है, हम प्रकृति से लड़ रहे हैं। इसलिए आपदा की इस घड़ी में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री महाराज ने कहा कि आपदा की रोकथाम के लिए पूरी योजना बना दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां-जहां भी बंध खोलने की आवश्यकता है उन्हें तत्काल खोला जाए।

उन्होंने कहा कि पूलों के नीचे गाद बढ़ जाने के कारण नदियों का पानी घरों में घुस रहा है। महाराज ने कहा कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की परिस्पतियों से पार पाया जा सके।

हरिद्वार में सड़कों की स्थिति की जानकारी देते हुए लोनिवि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो, सेतुओं में अतिवृष्टि के कारण कुल 54 मार्ग क्षतिग्रस्त होकर बाधित हुए थे जिसमें से 40 मार्गों को यातायात हेतु खोला जा चुका है।

उन्होने कहा कि अभी तक 14 मार्ग यातायात हेतु बाधित हैं जिन्हें एक सप्ताह में यातायात हेतु खोल दिया जायेगा तथा बन्द मार्गों के वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं। महाराज ने कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से अन्नेकी सेतु पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। उस स्थान पर बैली ब्रिज का लॉचिंग कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री के साथ ही रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतिस्वरानंद, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार भाजपा उपाध्यक्ष लव शर्मा, हरिद्वार के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह पुण्डीर, लक्सर के एसडीएम सहित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand: हादसा! अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी स्कूल बस! बच्चे और कर्मचारी घायल, 20 बच्चे थे सवार
उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत
उत्तराखंड के शहरी विकास को लगेंगे पंख: CM धामी के विजन से ‘अर्बन चैलेंज फंड’ बनेगा गेमचेंजर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से सवरेंगे शहर
हरिद्वार भूमि घोटाले में जांच अंतिम चरण में, 24 अधिकारियों के बयान दर्ज, बड़े खुलासों की उम्मीद
Uttarakhand: ‘व्यक्ति प्रिय होने के बजाए वस्तु प्रिय होते जा रहे हैं हम’, हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में बोले-सूचना महानिदेशक
TAGGED:areas submerged in waterCabinet Minister Satpal Maharajdisaster proneMaharaj's request to the Chief Ministershould be declaredUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक दिन: धामी-गडकरी बैठक में ₹7,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली महा-स्वीकृति, सीमांत क्षेत्रों और पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

The Hill India News
The Hill India News
June 30, 2026
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: 1 जुलाई से लागू हुआ ‘अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’, मानकों पर खरे उतरने वाले मदरसों को ही मिलेगी मान्यता
अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, जमानत याचिका पर राहत देने से साफ़ इनकार
निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?