By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्टार्टअप्स के लिए सरकार के दरवाजे 24×7 खुले हुए हैं: गोयल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > स्टार्टअप्स के लिए सरकार के दरवाजे 24×7 खुले हुए हैं: गोयल
देशयूथ

स्टार्टअप्स के लिए सरकार के दरवाजे 24×7 खुले हुए हैं: गोयल

Rajesh Dabral
Last updated: March 13, 2022 10:30 am
Rajesh Dabral
Published: March 13, 2022
Share
SHARE

पीयूष गोयल ने स्टार्टअप्स से भारत को ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता करने का आह्वान किया

‘सदी के सबसे बड़े संकट’ कोविड-19 को एक अवसर में बदल दिया गया, जिस दौरान हमारे कई लड़के और लड़कियां समस्याओं के नवीन समाधान लेकर आए: पीयूष गोयल

आत्मनिर्भर भारत पहल से 8 साल पहले शुरू हुआ मेक इन इंडिया कार्यक्रम और कोविड-19 के परिणाम, सब कुछ मिलकर भारत को विकास की राह पर ले जाने में सहायता कर रहे हैं: गोयल

हर संकट को अवसर में बदला जा सकता है, जैसे-कोविड-19 को बदला गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने बंगलुरू में हुए ईटी स्टार्टअप अवार्ड्स में कहा कि कोविड-19 एक बड़ा संकट है और ‘सदी के सबसे बड़े संकट’ को एक अवसर में बदल दिया गया, जिस दौरान हमारे लड़के और लड़कियां समस्याओं के नवीन समाधान लेकर आए।
गोयल ने कहा कि इसी तरह मौजूदा युद्ध संकट में कई अवसर खोजे जा सकते हैं। मौजूदा यूक्रेन-रूस संकट हम लोगों को सचेत करने वाली घटना है कि कच्चे तेल और रक्षा उपकरणों के लिए किसी पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप्स से भारत को ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बनने में सहायता करने के लिए कहा। कुछ स्टार्टअप्स रक्षा उपकरणों के स्वीदेशीकरण के लिए नए तरीकों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान हालात आत्मनिर्भर भारत पहल से 8 साल पहले शुरू हुए मेक इन इंडिया कार्यक्रम और कोविड-19 के परिणाम, सब कुछ मिलकर भारत को विकास की राह पर ले जाने में सहायता कर रहे हैं। ईटी के कार्यकारी संपादक श्री बोधिसत्व गांगुली के साथ संवाद के दौरान श्री गोयल ने कई उदाहरण गिनाए जहां स्टार्टअप्स समस्याओं के समाधान के लिए समाधान उपलब्ध करा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी आवश्यकताओं को सुन रही है और उसके दरवाजे 24×7 खुले हुए हैं।

बंगलुरू की यातायात की समस्या का उल्लेख करते हुए गोयल ने स्टार्टअप्स के यातायात को सुगम बनाने के लिए समाधान खोजने के लिए कहा।

कल रात हुए समारोह के दौरान संवाद सत्र से पहले, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पुरस्कार वितरित किए और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर नीति स्टार्टअप्स को समर्थन उपलब्ध कराती है।

इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप पुरस्कार नौ श्रेणियों- स्टार्टअप ऑफ द ईयर, मिडास टच, वुमेन अहेड, कमबैक किड, बेस्ट ऑन कैम्पस, सोशल एंटरप्राइज, टॉप इनोवेटर, बूट्स ट्रैप कैम्प और कोविड-लेड बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में प्रस्तुत किए गए।

You Might Also Like

तेलंगाना के केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 15, दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल
दिल्ली जा रहे एयर इंडिया विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, पांच सांसद समेत 100 यात्री सुरक्षित
पत्नी के पतली होने के कारण, पति देता था तरह-तरह की यातनाएं, फिर घर से किया बाहर
बिहार : तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी से वर्दी में करवाया डांस कहा ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड…
वाराणसी: जहां मिला शिवलिंग उसे करें सील – कोर्ट का आदेश
TAGGED:DoorsGovernment'sGoyalopen 24x7startups
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?