By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली :सारे जहाँ से अच्छा, डिजिटल इंडिया हमारा : राजीव चंद्रशेखर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली :सारे जहाँ से अच्छा, डिजिटल इंडिया हमारा : राजीव चंद्रशेखर
देशफीचर्ड

नई दिल्ली :सारे जहाँ से अच्छा, डिजिटल इंडिया हमारा : राजीव चंद्रशेखर

Rajesh Dabral
Last updated: July 20, 2022 3:17 pm
Rajesh Dabral
Published: July 5, 2022
Share
SHARE

स्टार्टअप और यूनिकॉर्न भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था के नए चालक हैं

डिजिटल इंडिया ‘नया भारत के टेक्‍नोलॉजी के प्रभाव से प्रेरित दशक (टेकऐड) को उत्प्रेरित कर रहा है’

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि सरकार की डिजिटल इंडिया पहल ने अधिक अवसर पैदा करके और युवाओं को भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था के चालक की सीट पर रखकर देश के आर्थिक परिदृश्य में नया परिवर्तन ला दिया है।

महात्मा मंदिर, गांधीनगर में स्टार्टअप्स सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “सारे जहाँ से अच्‍छा, डिजिटल इंडिया हमारा। दुनिया को भी अब भारत की उद्यमशीलता शक्ति का एहसास हो गया है और कई देशों ने हमारे घरेलू स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के साथ सहयोग करने में रुचि दिखाई है।” गांधीनगर में कल डिजिटल इंडिया सप्ताह समारोह की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महिलाओं सहित स्टार्टअप और यूनिकॉर्न के कई संस्थापक/सह संस्थापक भी मंच पर मौजूद थे। इनमें से अनेक उद्यमी, मामा अर्थ के संस्थापक गज़ल अलघ, अर्बन कंपनी के सह संस्थापक वरुण खेतान, मैपमीइंडिया के सीईओ रोहन वर्मा, जीतवेर्क के सह संस्थापक श्रीनाथ रामकृष्णन, टीसीएस के हेड कॉर्पोरेट इन्क्यूबेशन अनिल शर्मा, सह संस्थापक और सीईओ सोनिया स्वरूप चोकसी ने अपने अनुभव साझा किए कि कैसे वे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम द्वारा लाए गए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने में सक्षम रहे हैं।

अपनी हाल की ब्रिटेन यात्रा का जिक्र करते हुए, श्री चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनके मंत्रिमंडल के कई अन्य मंत्रियों के साथ-साथ 50 भारतीय स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और सहयोग और साझेदारी के रास्ते के बारे में चर्चा की।

“हमारी सफलता और क्षमताएं इंडिया स्टैक, यूपीआई, इंटरनेट कंज्यूमर टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स, वेब 3.0, इंडस्ट्री 4.0, एआई और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से लेकर हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व और उद्यमिता की ये क्षमताएं नये भारत को तेजी से परिभाषित कर रही हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार शाम को डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया था, जिसका विषय गुजरात के गांधीनगर में ‘नए भारत की टेक्‍नोलॉजी के प्रभाव से प्रेरित दशक (टेकऐड) को उत्प्रेरित करना’ है। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने कई डिजिटल इंडिया पहलों का भी शुभारंभ किया, जैसे कि इंडिया स्टैक: इंडियास्‍टैक.ग्‍लोबल, मायस्‍कीम: सर्विस डिस्कवरी प्लेटफॉर्म, मेरी पहचान: नेशनल सिंगल साइन ऑन (एनएसएसओ), डिजिटल इंडिया भाषिणी: भाषा दान, डिजिटल इंडिया जेनेसिस और एक ई-बुक ‘कैटालाइजिंग न्यू इंडियाज टेकऐड’ का अनावरण किया। चिप्स टू स्टार्टअप (सी2एस) कार्यक्रम के तहत समर्थित 30 संस्थानों के पहले समूह की भी घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री ने डिजिटल समाधान और उभरती प्रौद्योगिकियों पर 200 से अधिक स्टालों को प्रदर्शित करने वाले डिजिटल मेले का भी दौरा किया। इस आयोजन में देश भर से डिजिटल इंडिया पहल के लगभग 1,500 लाभार्थियों ने भाग लिया। कुछ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने और अपने अनुभवों को साझा करने का अवसर मिला।

You Might Also Like

केंद्रीय बोर्ड ने वर्ष 2021-22 के लिए अपने ग्राहकों को 8.10 प्रतिशत ब्याज दर की सिफारिश की..
इस राज्य में अब शिक्षक बनने के लिए स्थायी निवासी का होना जरूरी नहीं
बीजेपी की ‘विभाजनकारी राजनीति’ का मुकाबला करने के लिए, पहले से अधिक वामपंथी हुई है कांग्रेस…शशि थरूर
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ’रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया।
UN में पाकिस्तान ने फिर से अलापा कश्मीर राग, इस बार भारत ने दिया भयंकर बेइज्जती वाला जवाब
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET पेपर लीक विवाद: PM मोदी के ‘कड़े कानून’ के भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, प्रदर्शनकारी छात्रों को राहत देने के संकेत

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: असिस्टेंट प्रोफेसर पर मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
TET पर सरकार का बड़ा ऐलान: लाखों सरकारी शिक्षकों को नहीं मिलेगी छूट, संसद में साफ कहा- परीक्षा पास करना रहेगा अनिवार्य
छात्रों से बातचीत को तैयार केंद्र सरकार, NEET विवाद के बीच संवाद से समाधान निकालने की पहल तेज
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार उबल पड़ा: कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
5 करोड़ शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हरिद्वार: कांवड़ मेले में 32 अस्थायी अस्पताल, जंगलों में वनकर्मियों की चौकसी और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम
‘बटवारा 1947’ को बिना किसी कट के मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखेगी विभाजन की दर्दभरी कहानी
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: अब TTE की टिकट जांच होगी बॉडी कैमरे की निगरानी में, बातचीत और विवाद की पूरी रिकॉर्डिंग होगी
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सेना के बाद CAPFs में 50% आरक्षण, जानिए आर्मी और अर्धसैनिक बलों की नौकरी में क्या है सबसे बड़ा अंतर
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक का बड़ा खुलासा: परीक्षा रद्द, हजारों छात्रों का भविष्य अधर में
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?