
राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर इलाके में कड़ाके की ठंड है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर देखने को मिल रहा है। इस कारण लोग आग सका सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी और शीतलहर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद इन तेज हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रहा है। पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में 11 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं पर घना कोहरा पड़ने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। राजधानी लखनऊ में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वही बिहार का मौसम भी बदलने लगा है। दरअसल अब राज्य में ठंड का असर तेज दिखने लगा है। हालांकि सुबह के दौरान कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से बिहार के कई जिलों तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।