By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: UP: बागपत के ढाबे में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा में भी शर्मनाक हरकत की जांच
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तर प्रदेश > UP: बागपत के ढाबे में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा में भी शर्मनाक हरकत की जांच
उत्तर प्रदेशदेशफीचर्ड

UP: बागपत के ढाबे में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा में भी शर्मनाक हरकत की जांच

The Hill India News
Last updated: August 2, 2025 2:33 am
The Hill India News
Published: August 2, 2025
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

नई दिल्ली/बागपत/गजपति: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ढाबे पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, ओडिशा के गजपति जिले में एक जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर “मूत्र मिला पानी” दिए जाने के मामले ने भी हड़कंप मचा दिया है। दोनों मामलों में जांच जारी है और संबंधित विभागों व अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।

Contents
बागपत में वायरल वीडियो के बाद कार्रवाईओडिशा में इंजीनियर को कथित रूप से दी गई “मूत्र मिली” पानी की बोतलसवाल उठते हैं सिस्टम की निगरानी पर

बागपत में वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के पाठशाला रोड स्थित एक ढाबे पर रोटी तैयार करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद खेकड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपी की पहचान अनस निवासी बागपत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ओडिशा में इंजीनियर को कथित रूप से दी गई “मूत्र मिली” पानी की बोतल

एक अलग मामले में ओडिशा के गजपति जिले में ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग (RWSS) के कार्यालय में हाल ही में नियुक्त एक जूनियर इंजीनियर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 जुलाई को उसे कार्यालय के एक सहायक द्वारा ऐसी पानी की बोतल दी गई, जिसमें कथित तौर पर मानव मूत्र मिला हुआ था।

जूनियर इंजीनियर ने आर.उदयगिरी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित सहायक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सहायक का कहना है कि उसने पानी प्यूरीफायर से भरकर बोतल रखी थी, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

गजपति के पुलिस अधीक्षक जतिंद्र कुमार पांडा ने जानकारी दी कि कथित दूषित बोतल को जब्त कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। दोनों संबंधित व्यक्तियों के सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया कोई ठोस सबूत न मिलने पर अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है।


सवाल उठते हैं सिस्टम की निगरानी पर

ये दोनों घटनाएं देश के अलग-अलग राज्यों में हुई हैं लेकिन एक सवाल खड़ा करती हैं — सार्वजनिक सेवाओं और खाने-पीने की वस्तुओं की शुद्धता को लेकर निगरानी व्यवस्था कितनी कारगर है? जहां बागपत की घटना भोजन से जुड़ी ज़िम्मेदारी और साफ-सफाई के सवाल उठाती है, वहीं ओडिशा की घटना कार्यस्थल की गरिमा और कर्मचारी सुरक्षा पर गंभीर सवाल छोड़ जाती है।

You Might Also Like

डिजिटल ठगी का ‘पेट्रोल पंप’ कनेक्शन: मुंबई पुलिस ने उजागर किया मनी लॉन्ड्रिंग का नया और खतरनाक पैंतरा
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के निर्विरोध जीतने की राह साफ, कांग्रेस समेत 23 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु पर दिए बयान पर भड़के मनोज तिवारी, ‘ये सीधे सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देना है’
NEET UG 2026 पेपर लीक: आखिर गुनहगारों को क्या मिलती है सजा? जानिए संसद से पारित सख्त कानून की पूरी कहानी
नई दिल्ली : छह फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल हेलीकॉप्टर फैक्ट्री राष्ट्र को करेंगे समर्पित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी में विकास बनाम पर्यावरण की नई जंग! 7 किमी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ सकते हैं 5 हजार पेड़, वन विभाग बोला- अभी कटान नहीं

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?