उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने दो उज्बेकिस्तानी महिलाओं को पकड़ा है। ये दोनों महिलाएं अवैध तरीके से भारत में रह रही थीं। इन दोनों ने प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपनी असली पहचान छिपा ली थी। हालांकि, अब पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट विदेशी लोगों की प्लास्टिक सर्जरी कर उनकी पहचान बदल देता था। इसके बाद उन्हें अवैध तरीके से देश में बसा देता था।
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय को पता चला कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के न्यू हजरतगंज में फ्लैट नम्बर 527 में दो विदेशी महिलाएं रह रही हैं। इन महिलाओं ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय या पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नही दी। इसके बाद विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय और पुलिस के टीम मौके पर पहुंची तो फ्लैट में दो महिलाएं मिली। सख्ती करने पर इन्होंने बताया कि ये उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। इन्होंने अपना नाम हेलिडा और नीलोफर बताया
