By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : भारत सरकार ने उत्तराखंड के इन अस्पतालों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : भारत सरकार ने उत्तराखंड के इन अस्पतालों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttrakhand : भारत सरकार ने उत्तराखंड के इन अस्पतालों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा

The Hill India Desk
Last updated: June 28, 2023 10:23 am
The Hill India Desk
Published: June 28, 2023
Share
SHARE

पहाड़ी चिकित्सा इकाइयों को पहली बार मिला एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार

देहरादून : उत्तराखंड के तीन नए चिकित्सा इकाइयों को भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एन.क्यू.ए.एस.) एवं लक्ष्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, चंपावत स्थित जिला चिकित्सालय व हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की को एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित किया गया है।

इस पर स्वास्थ्य सचिव एवं एनएचएम मिशन निदेशक डॉ आर राजेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी की सराहाना करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हीं की मेहनत का परिणाम है। यह प्रथम बार है कि स्वास्थ्य विभाग की पहाड़ी चिकित्सा इकाइयों को भी प्रतिष्ठित एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमारा द्वारा बताया गया कि जनपद नैनीताल के बी.डी. पांडे अस्पताल के 6 विभागों जिसमें ब्लड बैंक, इनपेंशट विभाग (आईपीडी), सामान्य प्रशासन एवं लैब को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम एवं मेटरनेल ऑपरेशन थियेटर को लक्ष्य पुरस्कार मिला है। वहीं जनपद चंपावत के जिला अस्पताल के 6 विभाग जिसमें ओपीडी, ब्लड बैंक, मेटरनेटी वार्ड, फार्मेसी, एवं सामान्य प्रशासन को एन.क्यू.ए.एस. व लेबर रुम को लक्ष्य पुरस्कार मिला।

जनपद हरिद्वार स्थित उपजिला चिकित्सालय रुड़की के 7 विभागों जिसमें सामान्य प्रशासन, जनरल ओ.टी., ब्लड बैंक, मैटरनिटी वार्ड एवं प्रयोगशाला को एन.क्यू.ए.एस. एवं लेबर रूम व मैटरनिटी ओ.टी. को लक्ष्य पुरस्कार मिला है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कृत जिला अस्पताल नैनीताल को लगभग 8.4 लाख रुपये, जिला अस्पताल चंपावत को 4.6 लाख व उप जिला चिकित्सालय रुड़की को 8.8 लाख रुपये के तौर पर प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि अभी तक उत्तराखंड राज्य को कुल 7 राष्ट्रीय स्तरीय एन.क्यू.ए.एस. मान्यता एवं 16 राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मरीजों व गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्तरीय सुविधाएं सरकारी चिकित्सा इकाइयों में दिए जाने हेतु उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रयासरत है।

एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार एनएचएम प्रभारी अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस डॉ मुकेश रॉय एवं उनकी टीम डॉ अपूर्वा मेहर नयाल कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस, डॉ प्रियांशी श्रीवास्तव कंसल्टेंट, दीपक कंडवाल जिला कंसल्टेंट नैनीताल, प्रदीप जिला कंसल्टेंट चंपावत द्वारा भारत सरकार कि ओर से प्राप्त किया गया।

You Might Also Like

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, इस विभाग में 1082 पदों पर होगी भर्ती
रुद्रपुर: पुलिस पर हमले के आरोपी नशा तस्कर नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर, नगर निगम ने थमाया 15 दिनों का नोटिस
Uttarakhand: हरिद्वार में अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 48 स्टोन क्रशर तत्काल बंद करने के आदेश
इंडियन आइडल विजेता व गायक पवनदीप सड़क हादसे में घायल
Pauri : गुलदार ने दो लोगों पर किया हमला, बाल-बाल बची जान
TAGGED:Big BreakingDehradunDr. R. Rajesh KumarHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?