By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : CM धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर गजा में किए दर्शन, विधिवत पूजा अर्चना के बाद लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : CM धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर गजा में किए दर्शन, विधिवत पूजा अर्चना के बाद लिया आशीर्वाद
उत्तराखंडसामाजिक

Uttrakhand : CM धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर गजा में किए दर्शन, विधिवत पूजा अर्चना के बाद लिया आशीर्वाद

The Hill India Desk
Last updated: May 30, 2023 3:14 pm
The Hill India Desk
Published: May 30, 2023
Share
SHARE

CM धामी ने घण्टाकर्ण मंदिर गजा में दर्शन, विधिवत पूजा अर्चना कर प्राप्त किया आशीर्वाद

टिहरी : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता के दर्शन एवं विधिवत् पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लागत धनराशि रुपए 60.90 लाख के विश्राम गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वां श्री घंटाकर्ण महायज्ञ एवं धार्मिक सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग कर मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि घंटाकर्ण देवता की पवित्र भूमि पर दूसरी बार पहुंचने का मौका मिला है। कहा कि केदारखंड के 148वें अध्याय में इसकी पौराणिकता का वर्णन मिलता है।

कहा कि सड़क से जुड़ने के बाद यह विश्व के प्रसिद्ध धामों में से एक धाम बनेगा। कहा कि आज सनातन संस्कृति का चारों ओर प्रचंड लहरा रहा है, धार्मिक क्रिया कलापों बढ़े हैं, वैश्विक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। आयोध्या में भव्य राम मंदिर का पुर्नोत्थान निर्माण कार्य हो रहा है। धार्मिक धरोहर समृद्धि की जा रही है।

कहा कि गत दिनों मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विदेशी धरती पर जिस तरह से सम्मान हुआ है, इससे हर भारतवासी गौरवान्वित हो रहा है। अमृतकाल भारत को परम वैभव का काम कर रहा है। 100 साल बाद भारत दुनिया सिरमोर होगा, इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उज्जवला योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों को एक वर्ष में तीन गैस सिलेण्डर मुफत में देने का कार्य धरातल पर उतारने में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। मातृशक्ति को सभी सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

समान नागरिक संहिता कानून का ड्राफट को पूरा करने का कार्य कर दिया है, ड्राफट बनने के बाद इसे लागू किया जायेगा, जो पूरे हिन्दुस्तान के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। नई शिक्षा नीति लागू कर दी और खेल नीति भी बनाई गई है। नकल विरोधी कानून बनाया गया है।  मानसखंड कॉरिडोर नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत कुमांउ के प्रमुख मंदिरों को बेहतर सड़कों से कनेक्ट किया जायेगा।

कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष के कालखण्ड कई पड़ाव पूरे किये हैं, जिसके तहत प्रदेश की समस्या और चुनौतियो का हल और समाधान करने का काम किया है। कहा कि सरकार का लक्ष्य स्पष्ट और नियत साफ। प्रदेश और जनता का हित सर्वोपरि है, किसी वर्ग का अहित न हो इसका संकल्प लिया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि डोगी से घण्टाकर्ण को सड़क से जोड़ने हेतु योजना बनायी जायेगी तथा घण्टाकर्ण मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही खांकर-खत्याड मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, (लम्बई 5 कि.मी.), दावडा-अंगरियाना मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य (लम्बाई 2 कि.मी.), कोल कोडारना मोटर मार्ग का डामरीकरण (लम्बाई 1.25 कि.मी.), पुर्वाला-ससमण मोटर मार्ग का कौडियाला तक विस्तार, नैचोली में एएनएम सेन्टर, शिवपुरी में पार्किंग का निर्माण, कुंजापुरी-बडकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण (लम्बाई 1.25 कि.मी.) को योजनाओं में सम्मिलित किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जी-20 कार्यक्रमों की मेजबानी की जिम्मेदारी नरेन्द्रनगर क्षेत्र को दिये जाने पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की जाती हैं, उन्हें धरातल पर उतारा जाता है। कहा कि नरेन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र में की गई घोषणाओं में से अधिकतर घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, शेष पर कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, पूर्व विधायक उत्तरकाशी विजय पाल सजवाण, अध्यक्ष मंडी समिति वीर सिंह रावत, अध्यक्ष मंदिर समिति अशोक बिजल्वाण, सीडीओ मनीष कुमार, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम देवेन्द्र नेगी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttrakhand : जल्द कैबिनेट बैठक में लाया जायेगा ये प्रस्ताव, डा. धन सिंह रावत
Uttrakhand : मृत्युंजय मिश्रा को बनाया गया आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग का OSD
Uttrakhand : चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
उत्तराखण्ड: सीएम धामी ने आज शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
हरिद्वार: मूल निवास और भू-कानून आंदोलन को मिला संत समाज, व्यापारिक संगठन, किसान संगठनों का समर्थन
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?