By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : स्वास्थ्य विभाग में जल्द भरे जाएंगे 883 रिक्त पद: डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : स्वास्थ्य विभाग में जल्द भरे जाएंगे 883 रिक्त पद: डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttrakhand : स्वास्थ्य विभाग में जल्द भरे जाएंगे 883 रिक्त पद: डॉ. धन सिंह रावत

The Hill India Desk
Last updated: May 30, 2023 3:02 pm
The Hill India Desk
Published: May 30, 2023
Share
SHARE

कहा, विशेषज्ञ चिकित्सकों का बनाया जायेगा पृथक कैडर

अधिकारियों को दिये बजट व्यय की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

देहरादून : सूबे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में रिक्त 883 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत प्रदेशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर बनाने एवं उनकी अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। वर्ष 2023-24 हेतु विभाग को स्वीकृत वार्षिक बजट व्यय करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार करने को भी अधिकारियों को कहा गया।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग देहरादून के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को 883 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

डा. रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में स्टॉफ नर्स, लैब टैक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुष मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, काउंसलर, सोशियल वर्कर, मिडवाइफरी एजुकेटर आदि के पद रिक्त चल रहे हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि राज्य में विशेषकर पर्वतीय जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुये उनके लिये पृथक कैडर बनाने तथा अधिवर्षता आयु 65 वर्ष करने का प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की अधिवर्षता आयु 65 करने के साथ ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का भी विकल्प दिया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सकेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 831.38लाख का बजट स्वीकृत था जिसमें से 460.40लाख ही खर्च हो पाया।

विभागीय मंत्री ने वार्षिक बजट व्यय की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि वार्षिक बजट को शत-प्रतिशत खर्च करने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार की जाय, जिसकी प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में संचालित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव स्वास्थ्य अरूणेन्द्र सिंह चौहान, अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, निदेशक कुमाऊं मंडल डा. तारा आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, डा. तरूण कुमार टम्टा, डा. अजीत मोहन जौहरी, अपर निदेशक डा. भागीरथी जंगपांगी, वित्त अधिकारी दिपाली भरने, डॉ. पंकज सिंह, डा. अर्जुन सिंह सेंगर, डा. एम.के. मौर्य डा. अजय नगरकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मृतक आश्रितों को शीघ्र मिलेगी नियुक्ति : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मृतक कार्मिकों के आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बिना किसी देरी के नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान आकस्मि मृत्यु होने से कार्मिकों की पारिवारिक स्थिति आर्थिक रूप कमजोर हो जाती है जिसके लिये उनके आश्रितों को बिना किसी बाधा के समय पर नियुक्ति देना जरूरी है।

रिक्त पदों पर होगी विभागीय पदोन्नति : स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से प्रशासनिक, तकनीकी, पैरामेडिकल एवं चिकित्सकों के पदोन्नति के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पदोन्नति के पदों को भरने से विभागीय कार्यां में तेजी आने के साथ ही पारदर्शिता भी आयेगी।

You Might Also Like

उत्तराखंड में दर्दनाक अग्निकांड: चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत
Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान तेज
उत्तराखण्ड :राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की दिशा में ध्यान दिया जा रहा है-सीएम धामी
Uttarakhand: अल्मोड़ा में नंदादेवी महोत्सव का भव्य समापन, माँ नंदा-सुनंदा को दी भावुक विदाई
Uttarakhand : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सरकार के “दृष्टिपत्र – 25, संकल्प 2022” की समीक्षा की गई
TAGGED:DehradunHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डस्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?