By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरेला पर्व पर उत्तराखंड बनाएगा नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगेंगे 5 लाख पौधे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हरेला पर्व पर उत्तराखंड बनाएगा नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगेंगे 5 लाख पौधे
उत्तराखंडफीचर्ड

हरेला पर्व पर उत्तराखंड बनाएगा नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगेंगे 5 लाख पौधे

The Hill India News
Last updated: July 11, 2025 1:59 pm
The Hill India News
Published: July 11, 2025
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड इस बार हरेला पर्व को खास बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश 16 जुलाई को एक दिन में पांच लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, जो अब तक का रिकॉर्ड बनेगा। अभियान की थीम है: “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” और प्रधानमंत्री “एक पेड़–मां के नाम” पहल से भी इसे जोड़ा गया है।

Contents
गढ़वाल–कुमाऊं में बंटा जिम्मा, सभी जिलों को निर्देशकहां-कहां होंगे पौधरोपण?2016 का रिकॉर्ड टूटेगामुख्यमंत्री धामी का संदेशलोक पर्वों को मिल रही नई पहचान

गढ़वाल–कुमाऊं में बंटा जिम्मा, सभी जिलों को निर्देश

पौधरोपण अभियान में गढ़वाल मंडल में 3 लाख और कुमाऊं मंडल में 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुंधाशु ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी विभाग, स्कूल, कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस और स्थानीय संस्थाएं इस अभियान में सहभागिता करेंगी।

कहां-कहां होंगे पौधरोपण?

यह अभियान नदियों, गाड़-गदेरों के किनारे, स्कूल परिसरों, सरकारी भवनों, आवासीय क्षेत्रों, वन क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से लेकर स्कूली छात्रों तक को इस अभियान में शामिल किया जाएगा।

2016 का रिकॉर्ड टूटेगा

प्रदेश में इससे पहले जुलाई 2016 में एक दिन में लगभग दो लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार 5 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।

मुख्यमंत्री धामी का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,

“उत्तराखंड प्रकृति से जुड़ी विरासत का धनी राज्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दें। ‘हरेला पर्व’ केवल एक रस्म नहीं, बल्कि प्रकृति से हमारे रिश्ते को गहरा करने का अवसर है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़–मां के नाम” अभियान को उत्तराखंड व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा रहा है।

लोक पर्वों को मिल रही नई पहचान

बीते वर्षों में धामी सरकार ने हरेला, इगास, फूलदेई, बटर फेस्टिवल और घी संक्रांति जैसे लोक पर्वों को नई पहचान और मंच दिया है। अब देशभर में उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण प्रेम की चर्चा हो रही है।

You Might Also Like

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, “नकल माफिया जेल में, 25 हजार युवाओं को पारदर्शी नौकरियां मिलीं; अगले साल 10 हजार नियुक्तियां होंगी”
दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल: दिवाली से पहले हवा में जहर, आनंद विहार में AQI 350 पार
Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर एवं प्रोमो रिलीज
उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा।
तमिलनाडु: विजय की TVK को मिला जादुई आंकड़ा, एमके स्टालिन ने नई सरकार को दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेशस्पोर्ट्स

तेहरान से वर्ल्ड कप तक: क्या अमेरिका-ईरान तनाव की कीमत चुका रही है ईरानी फुटबॉल टीम?

The Hill India News
The Hill India News
June 17, 2026
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: फॉर्महाउस, बंगले और करोड़ों की संपत्ति के आरोपों में घिरे 6 अहम किरदार, एसआईटी जांच से बढ़ी हलचल
पेपर लीक से डेटा लीक तक: क्यों सवालों के घेरे में है टेलीग्राम? भारत समेत कई देशों ने दिखाई सख्ती, जानिए पूरा मामला
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ: अमित शाह के हस्तक्षेप से खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, उत्तराखंड को बड़ी राहत
व्हाइट हाउस में ट्रंप पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, ड्रोन और स्नाइपर से जन्मदिन समारोह को दहलाने की थी तैयारी, मां की सूचना से पकड़े गए 5 आरोपी
उत्तराखंड में एसटी प्रमाण पत्रों पर बड़ा विवाद: राज्य गठन के बाद जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की मांग, सरकारी लाभों की भी हो सकती है समीक्षा
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग हिंसा के बाद हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की बड़ी अपील, धर्म रक्षा के लिए हैं शस्त्र, दुरुपयोग से बचें श्रद्धालु
मेसी का महाविस्फोट: विश्व कप में रचा इतिहास, सबसे अधिक गोल करने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बने
शिवसेना UBT में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी! आखिर क्यों उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने को तैयार दिख रहे हैं सांसद?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?