By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के सभी निकायाध्यक्षों को लिखा पत्र।
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के सभी निकायाध्यक्षों को लिखा पत्र।
उत्तराखंड

Uttarakhand : शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के सभी निकायाध्यक्षों को लिखा पत्र।

The Hill India Desk
Last updated: June 15, 2023 4:59 pm
The Hill India Desk
Published: June 15, 2023
Share
SHARE

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के सभी निकायाध्यक्षों को लिखा पत्र।

देहरादून : शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के सभी निकायाध्यक्षों को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए डा. अग्रवाल ने मानसून से पूर्व निकाय के अंतर्गत समस्त नालों व नालियों की सफाई तथा डेंगू रोग की रोकथाम व नियंत्रण के लिए कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

विभागीय मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा है कि मानसून के दौरान नालियों में ठोस अपशिष्ट आदि के जमा होने से दूषित पानी एकत्रित होता है, जिसके चलते डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि जैसे रोग पनपने लगते हैं तथा गंदा पानी रास्ते में बहने से गंदगी के साथ अव्यवस्था फैलने लगती है। ऐसे में निकायों को अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करें।

उन्होंने कहा कि निकाय अन्तर्गत आने वाले समस्त नालों नालियों में एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट तथा गाद की समुचित सफाई को वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े का डोर-टू-डोर एकत्रीकरण का कार्य दैनिक रूप से किया जाए।

उन्होंने कहा कि निकाय समस्त नालों व नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव नियमित करें। साथ ही झाड़ियों व घास का कटान समय से किया जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू आदि रोगों के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु सोर्स रिडक्शन (लार्वा कन्ट्रोल) ही सबसे उपयुक्त व कारगर उपाय है। इसके लिए समस्त वार्डों में पार्षदों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाये।

उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्रों, ऐसे स्थानों, जहां साफ पानी जमा होने का खतरा हो जैसे सिमेन्ट के टैंक, अधूरे निर्माण कार्य, नव निर्माण कार्य क्षेत्र ऐसी जगह जहां डेंगू मच्छरों के पनपने का अधिक खतरा रहता हो, निर्माणाधीन परियोजनाओं आदि में डेंगू निरोधात्मक गतिविधियों का आंकलन अवश्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्रों में पुराने जमा टायरों, झुग्गी की छत पर प्लास्टिक शीट में पानी जमा होने पर डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं, यहां सफाई नियमित हो, निकाय स्तर पर टास्क फोर्स गठित करें।

उन्होंने पत्र के जरिए कहा है कि निकाय स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया जाए, जिससे जन-सामान्य द्वारा जल भराव वाले क्षेत्रों, अवरुद्ध नालों नालियों आदि समस्याओं से निकाय को अवगत कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि डेंगू रोग की रोकथाम के लिए आम जन मानस का सहयोग लिया जाए। साथ ही इसकी रोकथाम के लिए प्रचार वाहनों एवं लाउड स्पीकरों के माध्यम से डेंगू से बचाव के संदेश नियमित रूप से प्रचारित किये जायें।

You Might Also Like

IMD Weather Update: उत्तर से मध्य भारत तक सूर्य का तांडव, बांदा में पारा 48 डिग्री पार; 27 शहरों में भीषण लू और भारी बारिश का डबल अलर्ट
मुख्यमंत्री ने किया सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का शुभारंभ
उत्तराखंड: मंगलवार को CSB की बड़ी बैठक, इन IFS अधिकारियों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
पूर्व विधायक चैंपियन व विधायक विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
शासन ने देहरादून में तैनात इस PCS अधिकारी को हटाया, किया सम्बद्ध
TAGGED:DehradunUrban Development Minister Dr. Premchand AggarwalUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली-NCR का नया मास्टर प्लान 2041: आधे घंटे में सिमटेंगी दूरियां, नोएडा-गुरुग्राम से मेरठ और हापुड़ तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
IRCTC की नई वेबसाइट से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, छात्रा के सुझाव पर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
E100 के दौर में भी बेकार नहीं होगी Hero Splendor Flex Fuel! जानिए क्यों एक्सपर्ट इसे बता रहे हैं भविष्य की सबसे समझदार बाइक
बिहार: रोशन आनंद को मिली जमानत, कोर्ट की नसीहत- ‘गुरु हैं तो गुरु जैसा आचरण करें’, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ट्रंप की ‘जीत’ पर उठे सवाल: ईरान-अमेरिका समझौते ने खोली युद्ध की असली तस्वीर, क्या बिना हारे हार गया वॉशिंगटन?
”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?