By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी- सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी- सीएम धामी
उत्तराखंड

Uttarakhand : खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी- सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: October 16, 2024 2:42 pm
The Hill India News
Published: October 16, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सजग नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल/ढाबा एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही, इन संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर जोर दिया जाए। खुले स्थानों पर चल रहे खाद्य कारोबारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई की सहायता ली जाएगी।

इस दिशा में पहली कार्यवाही मसूरी क्षेत्र में की गई, जहां अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए रैंडम चेकिंग की जाएगी। इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 274 BNS और उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

उन्होंने आदेश दिए कि यदि इस प्रकार की घटनाओं से धार्मिक, मूलवंशीय या भाषायी भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो धारा 196 (1) (बी) अथवा 299 के अंतर्गत भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य और खाद्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि इस प्रकार की घटनाओं को पूरी तरह से रोका जा सके।
—————————————-
इस तरह के किसी दुष्कृत्य के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है। यदि कोई इस तरह की हरकतें करते हुए पाया जाएगा तो उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस तरह की घटनाओं से न केवल खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं अपितु भावनाएँ भी आहत होती हैं। इस तरह की घटनाओं पर हम कठोर कार्यवाही करेंगे

You Might Also Like

टिहरी लेक फेस्टिवल 2026: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ, सीएम धामी करेंगे आगाज; जानें पुरस्कारों से लेकर सेलिब्रिटी नाइट तक सब कुछ
हल्द्वानी में बरसे हरीश रावत: ‘मुस्लिम यूनिवर्सिटी’ को बताया भाजपा का चुनावी ताबीज, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
चारधाम यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
देहरादून: विधानसभा के करणपुर मंडल में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सहभोज टिफिन पर चर्चा
उत्तराखंड: 12 साल की कायरा भंडारी, जूनियर ही नहीं, सीनियर खिलाड़ियों को भी दे रही कड़ी टक्कर
TAGGED:ActionCM DhamifoodincidentsspittingstrictUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

IRCTC की नई वेबसाइट से बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव, छात्रा के सुझाव पर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
E100 के दौर में भी बेकार नहीं होगी Hero Splendor Flex Fuel! जानिए क्यों एक्सपर्ट इसे बता रहे हैं भविष्य की सबसे समझदार बाइक
बिहार: रोशन आनंद को मिली जमानत, कोर्ट की नसीहत- ‘गुरु हैं तो गुरु जैसा आचरण करें’, भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
ट्रंप की ‘जीत’ पर उठे सवाल: ईरान-अमेरिका समझौते ने खोली युद्ध की असली तस्वीर, क्या बिना हारे हार गया वॉशिंगटन?
”सूने हो रहे घर और बढ़ रहे वृद्धाश्रम, यह व्यथित करता है’: वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक पाती
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?