By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : STF ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, मालिक फरार
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : STF ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, मालिक फरार
उत्तराखंड

Uttarakhand : STF ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार, मालिक फरार

The Hill India Desk
Last updated: June 5, 2023 5:21 am
The Hill India Desk
Published: June 5, 2023
Share
SHARE

काशीपुर : उत्तराखंड एसटीएफ काशीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। उत्तराखंड STF और कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक ज्वांइट आपरेशन में काशीपुर क्षेत्र से एक नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री से अलग-अलग ब्रांड की 1250 सीमेंट से भरी बोरियां, 1200 खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए गए। सीमेंट से भरे दो ट्रक भी मौके से बरामद हुए।

इस दौरान टीमों द्वारा मौके से एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं फैक्ट्री का मास्टरमाइंड फरार बताया जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने अपने कार्यालय में किया।

आपको बताते चलें कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नकली सामान और उत्पादों के निर्माण व तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे द्वारा गठित उत्तराखंड एसटीएफ व काशीपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

दरअसल देर रात्रि उत्तराखंड एसटीएफ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि काशीपुर क्षेत्र में चोरी छुपे एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिसके बाद टीम के द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रतिनिधियों व काशीपुर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर काशीपुर के टांडा उज्जैन क्षेत्र में एक बड़े गोदाम में छापेमारी की गई। जहां पर एक नकली सीमेंट की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई।

फैक्ट्री परिसर में से दो ट्रक नकली सीमेंट से भरे हुए तथा फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांडों जैसे अल्ट्राटेक सीमेंट, बांगड़ सीमेंट तथा एसीसी कंपनी का नकली सीमेंट, व खाली कट्टे तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद हुए।

इस दौरान पुलिस ने मौके से कमल सागर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त कमल सागर ने बताया कि फैक्ट्री का असली मालिक पत्थरखेड़ा थाना जिला रामपुर का रहने वाला वसीम पुत्र मेहंदी हसन है। जबकि वह तो फैक्ट्री में मुंशी का काम करता है कथा फैक्ट्री का सारा काम देखता है।

मौके पर मौजूद अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मौजूद अल्ट्राटेक सीमेंट के पढ़ते ही डुप्लीकेट तरीके से छपवाए गए हैं और इन गड्ढों में जो बैच नंबर और एमआरपी अंकित निकली वह भी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नकली सीमेंट की फैक्ट्री का संचालन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और आदतन अपराधी है उसके खिलाफ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश में नकली सीमेंट की फैक्ट्री चलाने के अनेक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज है। जल्द ही वसीम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के द्वारा अभियुक्त वसीम और कमल के खिलाफ की धारा 420, 467, 468, 471, आईपीसी की धारा 63, 65, कॉपीराइट एक्ट 1957 के तत्वधारा 102, 104 ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसपी काशीपुरा अभय सिंह के मुताबिक टीम को मौके से अल्ट्राटेक आए एसीसी के 1250 नकली सीमेंट के भरे कट्टे और अल्ट्राटेक, बांगर और मॉयसम के 1200 खाली कट्टे के साथ-साथ एक ट्रक और एक कैंटर तथा नकली सीमेंट बनाने के उपकरण भी बरामद किए।

छापेमारी टीम ने उत्तराखंड एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी नवीन कुमार के अलावा काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उप निरीक्षक मनोज जोशी, संतोष कुमार देवरानी, कंचन पड़लिया और आरक्षी मनोज कुमार शामिल रहे।

You Might Also Like

उधम सिंह नगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 दारोगाओं के तबादले
In natural farming, the farmer works with nature and tries to mimic the natural processes in farming
उत्तराखण्ड: आधी-अधूरी योजनाओं का गंभीरता से आंकलन करे, फील्ड ऑफिसर्स से भी जानकारी ली जाए- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
CTET 2023 : CBSE ने जारी किया सीटीईटी जुलाई का नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
उत्तराखंड: चारधाम अपडेट
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

The Hill India News
The Hill India News
June 18, 2026
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
ममता बनर्जी की सुरक्षा पर सियासी बवाल: डेरेक ओ’ब्रायन ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘दीदी की हिफाजत के लिए रातभर देना पड़ा पहरा’
उद्धव ठाकरे पर फिर मंडराया जून संकट! कौन हैं वे 6 सांसद, जिनकी बगावत की चर्चाओं ने बढ़ाई शिवसेना (UBT) की चिंता?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?