By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड: भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड: भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड: भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन

The Hill India News
Last updated: November 13, 2024 11:28 am
The Hill India News
Published: November 13, 2024
Share
SHARE

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस कार्यशाला का आयोजन होना अपने आप में एतिहासिक अवसर है। सरकार कार्यशाला में प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से अमल करते हुए, ग्रामीण उद्यमियों के सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर चल रही है, इसके सकारात्मक परिणाम अब नजर आने लगे हैं। विगत तीन साल के दौरान स्वरोजगार के क्षेत्र में कई काम हुए हैं। किसी भी काम के शुरुआत में कठिनाई तो आती ही है, लेकिन अब महिलाएं और युवा स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने लगे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के चलते अब तक प्रदेश में एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने बचपन में अपनी मां को काम करते हुए देखा है, इसलिए उन्हें पता है कि माता और बहनों को क्या -क्या कठिनाईयां पेश आती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूहों या निजी प्रयासों से शानदार उत्पाद तैयार कर रही है, जिसकी मांग पूरी दुनिया में है। सरकार सरस मेला, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के जरिए उन्हें विपणण की सुविधा प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जो भी उत्पाद तैयार कर रहे हैं, उसमें गुणवत्ता, पैकेजिंग और साफ – सफाई का पूरा ध्यान रखें, यदि इन बातों को अनुशासन में डाल दिया जाए तो सफलता मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए व्यवसाय और स्वालांबन के अधिक अवसर पैदा करने का प्रयास कर रही है। पलायन कम करने में माता बहनों की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए विशेष तौर पर प्रयास कर रही है। महिला समूहों को बिना ब्याज के पांच लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है, इसके साथ ही सशक्त बहना उत्सव योजना, सीएम महिला स्वंय सहायता समूह योजना भी संचालित की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूह योजना के तहत 84 करोड़ रुपए से अधिक का सहयोग प्रदान किया गया है, साथ ही ब्याज पर 25 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत अब तक 4 करोड़ 20 लाख रुपए का व्यवसाय किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा मार्ग पर भी समूहों के आउटलेट खोल रही है, साथ ही दिल्ली में भी हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत महिला समूहों के उत्पाद मिलेंगे। सरकार 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक उत्तराखंडवासी से पांच आग्रह किए हैं, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सबको प्रधानमंत्री के आग्रहों पर काम करना है। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए ग्रामीण उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने ग्रामीण उद्यमिता को लेकर अपने अनुभव व्यक्त करते हुए, सुझाव दिए। कार्यक्रम में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी, सदस्य रामप्रकाश पैन्यूली के साथ ही आयुक्त ग्राम्य विकास धीराज गर्बयाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित हुए।

You Might Also Like

महाराष्ट्र : गवर्नर की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं भगत सिंह कोश्यारी
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, 9 मजदूर लापता, यमुनोत्री हाईवे बाधित
चुनाव आयोग के अंदर ही उठे सवाल! दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार जताई आपत्ति, SIR और वोटर लिस्ट पर घमासान
तेलंगाना निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को मिलेगा 42% आरक्षण, कैबिनेट बैठक में हुआ ऐतिहासिक फैसला
Bihar Election Results 2025: निर्णायक दिन आज, सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू — पोस्टल बैलेट पहले, EVM गिनती बाद में
TAGGED:Bharadisain (Gairsain)developmentorganizedrural entrepreneurshipUttarakhandworkshop
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

UPI के नए MDR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! “ये टैक्स है या फीस?” ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर केंद्र से मांगा जवाब

The Hill India News
The Hill India News
September 28, 2026
आदि कैलाश यात्रा पर फिर मौसम की मार! एस बैंड में 10 मीटर सड़क ध्वस्त, 550 से ज्यादा यात्री फंसे; ILP जारी करने पर रोक
कुत्ता अचानक काटने को दौड़े, मुंह से निकले झाग और लड़खड़ाकर चले? इन 10 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹6,000 टूटी, सोना भी ₹2,600 से ज्यादा सस्ता; जानें आज का भाव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल! बहन श्वेता का दावा- ‘पैर टूटा था, आंखों पर चोट थी’, पोस्टमॉर्टम को लेकर कही बड़ी बात
शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,000 के करीब; कच्चे तेल और US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता
बारिश ने रोका भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, बिना गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया; 1 अक्टूबर को अगला मैच
लालकुआं में महिला आत्महत्या मामले का बड़ा खुलासा! आपत्तिजनक फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी आशिक अली गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! आज से तीन दिन नहीं होगी देशव्यापी हड़ताल, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टला आंदोलन
उत्तरकाशी में बर्फबारी का कहर! गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकर सुरक्षित निकाले गए, 136 पर्वतारोहियों के लिए 3 हेलीकॉप्टर रवाना; दो दिन बाद फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?