By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: नैनीताल में वेबसीरीज ‘काफल’ की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: नैनीताल में वेबसीरीज ‘काफल’ की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: नैनीताल में वेबसीरीज ‘काफल’ की शूटिंग, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

The Hill India News
Last updated: October 24, 2023 5:29 am
The Hill India News
Published: October 24, 2023
Share
SHARE

नैनीताल: सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही ’वेबसीरीज काफल’की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी और कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेब सीरिज में दर्शाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नासर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत, नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनने की अपील की। कहा की हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। इस दिशा में सरकार पूर्ण प्रयासरत है कि किस प्रकार से पॉलिसी को और अधिक बेहतर बनाया जाए। इसके लिए सरकार अन्य राज्यों की फिल्म पॉलिसी का भी अध्ययन कर अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत और प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुमाऊंनी, गढवाली एवं जौनसारी फिल्मों, वेबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सबसीडी स्वीकृत कर दी है। इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा। धामी ने कहा देश में उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में और अधिक फिल्मों का निर्माण उत्तराखण्ड में होने से होटल व्यवसायी के साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।

रोमेंटिक कॉमेडी पर आधारित काफल वेबसीरीज उत्तराखंड के विभिन्न किरदारों को लेकर बनाई जा रही है। काफल एक प्रयास है पुनः उत्तराखंड से उत्तराखंडवासियों को जोड़ने का। वेबसीरीज में 150 स्थानीय कलाकार जुड़े है साथ ही पहाड़ के संगीत, खूबसूरती को शो के जरिए विश्व को दिखाया जायेगा। काफल में दिव्येंदु शर्मा, मुक्ति मोहन, विनय पाठक, कुशा कपिला सहित शानदार कलाकार शामिल है। प्रेम मिस्त्री के कुशल निर्देशन में इस समूह में आयुषि, हेमंत पांडे और इश्तियाक खान जैसे कलाकार भी शामिल है।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा के साथ ही काफल वेबसीराज के किरदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

Uttarakhand : श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात -मुख्यमंत्री धामी
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इलेक्शन के दिन, खराब मौसम एवं लू से बचाव को लेकर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड : स्वास्थ्य विभाग में 41 डॉक्टरों को मिला प्रमोशन
बलूचिस्तान में दिल दहलाने वाला आतंकी हमला: बस से यात्रियों को उतार कर 9 की गोली मारकर हत्या
Lt Gen Gurmit Singh ने पाया संसार में 100 सबसे ताकतवर सिख समुदाय की सूची में “17 वां स्थान”
TAGGED:best wishesChief Minister DhamiKaafalNainitalShooting of web seriesUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
गौतम गंभीर की आलोचना पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, बोले- ‘वो बढ़िया इंसान हैं, कड़वी बातें नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई कहते हैं’
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में संग्राम, नड्डा बोले- ‘दुखद है, जांच कराएंगे’; खरगे ने पूछा- क्या यही लोकतंत्र है?
देहरादून में आधी रात पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली; साथी नवाब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
ईरान के करीब समुद्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों का बढ़ता तनाव! 250 दिन से जमीन पर नहीं उतरे जवान, आत्महत्या की कोशिशों के दावों से मचा हड़कंप
CBSE-NCERT में नौकरियों का बड़ा संकट! NCERT में 1,596 और CBSE में 44% पद खाली, जल्द शुरू हो सकती है बंपर भर्ती
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला! सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ पर भारी पड़ रही ‘आवारापन 2’? एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी ने बनाई बढ़त
लाल किला ब्लास्ट के तार AQIS से जुड़े! UNSC रिपोर्ट ने खोली आतंकी नेटवर्क की परतें, भारत में छोटे-छोटे सेल बनाकर साजिश का आरोप
JPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा! चेयरमैन से एजेंट और कोचिंग संचालक तक जुड़ा कथित नेटवर्क, अभय तिवारी के बयान से सामने आई ‘सेटिंग’ की कहानी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?