उत्तराखण्ड : निकाय चुनाव रिजल्ट कांग्रेस पर बढ़त बना रही BJP, निगम, पालिका और नगर पंचायत का अपडेट

उत्तराखण्ड के शहरी निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. 100 निकायों के लिए 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है. प्रदेश के कुल 54 केंद्रों पर काउंटिंंग हो रही है. उत्तराखंड के शहरी इस बार किसे जिता रहे हैं, यह रुझानों और नतीजों के साथ धीरे धीरे साफ हो रहा है. 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों के नतीजे कांग्रेस और बीजेपी के बीच साख का सवाल बने हुए हैं. जानिए इन चुनावों में आखिर कौन मार रहा है बाजी…
पार्टी | सभी 100 सीटों पर आगे/जीते |
भारतीय जनता पार्टी (BJP) | 7/19 |
कांग्रेस | 8/13 |
उत्तराखंड क्रांति दल | 0/0 |
निर्दलीय | 15/4 |
कौन बनेगा मेयर: 11 नगर निगमों का स्कोर LIVE
पार्टी | 11 सीटों पर बढ़त/जीत |
BJP | 1 |
कांग्रेस | 0 |
अन्य | 2 |
43 नगर पालिकाओं का स्कोर LIVE
पार्टी | 43 सीटों पर बढ़त/जीत |
बीजेपी | 7 |
कांग्रेस | 3 |
अन्य | 2 |
46 नगर पंचायतों का स्कोर LIVE
पार्टी | 46 सीटों पर बढ़त/जीत |
बीजेपी | 11 |
कांग्रेस | 8 |
अन्य | 2 |
मेयर चुनाव में कौन कहां जीता
मेयर सीट | कौन जीता |
देहरादून | |
ऋषिकेश | |
हरिद्वार | |
रूड़की | |
रुद्रपुर | |
काशीपुर | |
कोटद्वार | |
श्रीनगर | |
पिथौरागढ़ | |
अल्मोड़ा | |
हल्द्वानी |
उधम सिंह नगर का अपडेट
उधम सिंह नगर जनपद की 17 निकायों की मतगणना चालू हो चुकी है. 230 टेबिल के लिए 230 मतगणना पार्टियां लगायी गयी है. जबकी नगर निगम रूद्रपुर व काशीपुर में दो शिफ्ट में मतगणना पार्टिया लगाई है. सुबह से ही भाजपा और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता जुटना चालू हो गए हैं. बीजेपी ने अपने कार्यालय में ढोल नगाड़ा बजाना चालू कर दिया है.
Play
Unmute
Loaded: 1.02%
Fullscreen
चमोली– नगर निकाय चुनाव
1-नगर निकाय चुनाव में चमोली के थराली से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 544 वोट से जीत दर्ज की.
2 – गोपेश्वर में भाजपा प्रत्याशी संदीप रावत उर्फ बबलू 615 वोटो से जीत दर्ज की.
3 – गैरसेंण से कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी ने 460 मतों से जीत दर्ज की.
4 – पीपलकोटि से निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी ने 194 वोटो से जीत दर्ज की.
5 – कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की.
उधम सिंह नगर
महुआडाबरा नगर पंचायत
वार्ड नंबर 1
मोनिका – 294
वार्ड 2
निशा देवी – 332
वार्ड 3
मुस्कान आलम -433
वार्ड 4
श्री मति नूतन – 194
वार्ड 5
गुलशन जंहा -276
वार्ड 6
महताब जंहा -233
वार्ड 7
राजबाला – 288
अध्यक्ष पद के
गायत्री देवी निर्दलीय – 2066
बहादुर लाल निर्दलीय- 1417
गायत्री देवी निर्दलीय -649 वोटो से जीत दर्ज की
नैनीताल में वार्ड संख्या 6 से 10 तक के परिमाण घोषित
- वार्ड नम्बर 6 नारायण नगर से भगवत रावत विजयी
- वार्ड नम्बर 7 सुखाताल से गजाला कमाल हुई विजयी
- वार्ड नम्बर 8 आयार पाटा से मनोज जगाती विजयी
- वार्ड नम्बर 9 अपर माल रोड से पूरन सिंह बिष्ट विजयी
- वार्ड नम्बर 10 नैनीताल क्लब से सपना बिष्ट विजयी
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में कांग्रेस की जीत
भाजपा प्रत्याशी सतीश प्रसाद : 1004 मत
कांग्रेस राजेन्द्र गोस्वामी : 1022 मत
निर्दलीय सुशील गोस्वामी : 456 मत
कुल मत : 2490
अवैध मत : 90
कांग्रेस प्रत्याशी 18 वोट से रहे विजय
भवाली में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
भवाली में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के पंकज आर्य ने की जीत हासिल की है.
गूलरभोज नगर पंचायत से निर्दलीय सतीश चुग ने मारी बाजी
भाजपा प्रत्याशी से 1200 वोट से जीते नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
गूलरभोज पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक अरविंद पांडे का गृह क्षेत्र
नगला से सचिन शुक्ला ने 1800 जीत दर्ज की, वहीं रुद्रपुर नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा 1000 वोटो से आगे चल रहे हैं.
उधम सिंह नगर के 17 निकायों के परिणाम आने हुए शुरू
नगला नगर पालिका में भाजपा के सचिन शुक्ला की जीत
गूलरभोज नगर पंचायत में निर्दलीय सतीश चुग ने की जीत दर्ज
लालपुर में बीजेपी विजयी
लालपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की बलविंदर कौर विजयी हुई हैं.
मसूरी नगर पालिका में भी बीजेपी आगे
मसूरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की मीरा सकलानी को पहले चरण में 2532, कांग्रेस प्रत्याशी मंजू भंडारी को 1651 वहीं निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता 3136, निर्दलीय प्रत्याशी नैंसी पंवार 237, निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार 285 वोट मिले हैं.
उधम सिंह नगर अपडेट
नगर पंचायत लालपुर में कमल खिला है. अध्यक्ष पद पर बीजेपी की बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की.
मेयर चुनाव में कौन कहां से आगे
रुद्रपुर नगर निगम चुनाव बीजेपी कांग्रेस में कांटे की टक्कर
- वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस आगे
- वार्ड नंबर 12 में बीजेपी आगे
- वार्ड नंबर 28 में कांग्रेस आगे
- वार्ड संख्या 39 में कांग्रेस आगे
- वार्ड संख्या 30 में कांग्रेस आगे
- वार्ड नंबर 1 में बीजेपी आगे
- वार्ड नंबर 40 में कांग्रेस आगे
- वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस आगे
- वार्ड नंबर 5 में बीजेपी आगे
लालकुआं में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
लालकुआं में नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह लोटानी ने जीत दर्ज की. सुरेन्द्र लोटानी ने 203 वोटो से जीत हासिल की.
गूलरभोज नगर पंचायत में अप्रत्याशित रिजल्ट
गूलरभोज नगर पंचायत में अप्रत्याशित नतीजे आए हैं. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुग ने 1022 वोटो से जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस दूसरे स्थान और बीजेपी तीसरे स्थान पर रही. ृ
नगर निगम
श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आगे
हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी आगे
देहरादून में बीजेपी आगे
ऋषिकेश में बीजेपी आगे
हरिद्वार में बीजेपी आगे
डीडीहाट में पहली बार कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं यहां भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर रही है.
रुद्रप्रयाग जनपद में भाजपा पिछड़ी
रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के बागी ने ली बड़त. निर्दलीय संतोष रावत की जीत लगभग तय. तिलवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट भाजपा की झोली में गई है. केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के गृह नगर ऊखीमठ में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी श्रीमती कुब्जा धर्मवान विजयी. भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर. अगस्त्यमुनि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने मात्र आठ वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया. गुप्तकाशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की विशेश्वरी देवी विजयी.
नगर निकायों का रुझानः
देहरादूनः बीजेपी आगे
श्रीनगरः निर्दलीय आगे
पिथौरागढ़: निर्दलीय आगे
रामनगरः बीजेपी आगे
बागेश्वरः बीजेपी आगे
बड़कोटः निर्दलीय आगे
कपकोट बीजेपी आगे
नैनीतालः कांग्रेस आगे
उत्तरकाशीः बीजेपी आगे
गोपेश्वरः बीजेपी आगे
जिलेवार रुझान नतीजे
नगर पंचायत गैरसैंण
(1)ममता नेगी(भाजपा)-445
(2)मोहन भण्डारी(कांग्रेस)- 1088
(3)पवन नेगी निर्दलीय (यूकेडी)-14
(4)पुष्कर सिंह रावत निर्दलीय-302
(5)मनोज कुमार नेगी (निर्दलीय)-18
(6)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
रानीखेत चिलियानौला
नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अरुण रावत जो पूर्व सीएम हरीश रावत के भतीजे हैं. उन्होंने जीत हासिल की है.
हरिद्वार
- वार्ड 1 से बीजेपी के आकाश भाटी जीते
- वार्ड 2 से बीजेपी की सुनीता जीतीं
- वार्ड 3 से बीजेपी के सूर्यकांत जीते
- वार्ड 4 से कांग्रेस ने बाजी मारी
- वार्ड 6 से बीजेपी के सुमित जीते
- वार्ड 7 से बीजेपी की श्रुति ने जीत दर्ज की
- वार्ड-8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की
- वार्ड-9 से कांग्रेस के सोहित जीते
अल्मोड़ा
हीरा दुगरी से बीजेपी की एकता ने जीत दर्ज की
उत्तरकाशी
गंगोरी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की
देहरादून
11 नगर निगम में एक में बीजेपी और एक में कांग्रेस आगे
46 नगर पालिका में 5 में बीजेपी आगे एक जीती
तीन में कांग्रेस आगे और दो में निर्दलीय.
43 नगर पंचायत में तीन में बीजेपी आगे दो जीती
दो में निर्दलीय आगे
हल्द्वानी
वार्ड 19 से राजेंद्र अग्रवाल जीते
वार्ड 20 से हेमंत शर्मा जीते
वार्ड 35 से रेनू टमटा जीत
वार्ड 36 से तनुजा जोशी की जीत
49 वार्ड से चंदन मेहता की जीत
वार्ड 1 से बबली वर्मा जीत
वार्ड 2 से निर्मला तिवारी
वार्ड 3 से धर्मवीर की जीत
वार्ड 18.. हरगोविंद सिंह रावत
वार्ड 47.. दीपक बिष्ट डूंगर बिष्ट जीते
रुद्रप्रयाग
वार्ड 2 से निर्दलीय अंकुर ने जीत दर्ज की है
वार्ड 5 से निर्दलीय नमन जीते
श्रीनगर में निर्दलीय आगे
श्रीनगर नगर निगम निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 466 वोट से आगे हैं
निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी 1447 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय 981 वोट
चमोली
गोपेश्वर अपर बाजार वार्ड से बीजेपी ने जीत दर्ज की है.