By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ऋषिकेश के कायाकल्प की ओर बढ़ता उत्तराखंड: गंगा कॉरिडोर परियोजना की 25 योजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ऋषिकेश के कायाकल्प की ओर बढ़ता उत्तराखंड: गंगा कॉरिडोर परियोजना की 25 योजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

ऋषिकेश के कायाकल्प की ओर बढ़ता उत्तराखंड: गंगा कॉरिडोर परियोजना की 25 योजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश

The Hill India News
Last updated: June 13, 2025 2:52 am
The Hill India News
Published: June 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ऋषिकेश को एक सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयासों को और तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 25 विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और उनमें गति लाना था। इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग सुविधाओं का विकास, संजय झील का पुनर्विकास, घाटों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग की व्यवस्था, सड़क चौड़ीकरण, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का आधुनिकीकरण, वाटर सप्लाई व सीवरेज नेटवर्क, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी आधारभूत सेवाएं शामिल हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ऋषिकेश को एक ऐसी धार्मिक-पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करना है, जहां श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन, सुरक्षित जल निकासी, साफ-सुथरा परिवेश और बेहतर यातायात व्यवस्था मिले। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नदियों पर पुल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और क्रॉस रिवर कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं पर तत्काल कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, रिवर राफ्टिंग परियोजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए देहरादून के माजरी ग्रांट से हरिद्वार के हरिपुर कलां को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा। यह मार्ग भविष्य में यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि परियोजनाओं के डिजाइन से लेकर क्रियान्वयन तक हर स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे ऋषिकेश एक आधुनिक और सुनियोजित शहर के रूप में विकसित हो। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव एल.एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, पंकज पांडेय, चंद्रेश यादव, वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार और विनय शंकर पांडेय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

SBI ग्राहकों को झटका! 1 अक्टूबर से 5वीं बार कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, GST भी देना होगा
बड़ी ख़बर: उत्तराखंड वन विभाग में हुए फिर बंपर तबादले
पुतिन की चेतावनी से बेपरवाह फ्रांस उठाने जा रहा ये बड़ा कदम, यूक्रेन में और भड़केगी जंग
हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा
Uttarakhand : अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का जन्मदिन, इन दिग्गजों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
TAGGED:25 schemes of Ganga Corridor ProjectChief Secretaryinstructions to speed uprejuvenation of RishikeshreviewedUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन

The Hill India News
The Hill India News
September 4, 2026
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन और नदियों-नालों का बढ़ेगा खतरा
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! बढ़ी सैलरी, 50 लाख का दुर्घटना बीमा और नौकरी से सीधे हटाने पर रोक
उत्तराखंड के 50 से ज्यादा गांव आज भी ग्रिड बिजली से दूर, अधिकारियों के गांव तक नहीं पहुंची बिजली! जंगल और नियमों के बीच अटका रोशनी का रास्ता
मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुदरत का कहर! पानी वाले बैंड के पास सड़क ध्वस्त, राजधानी से मसूरी का संपर्क टूटा; घंटों फंसे यात्री
यूपी में गंगा-यमुना का रौद्र रूप! प्रयागराज से गाजीपुर तक बाढ़ का खतरा, 18 जिलों में रेड अलर्ट; स्कूल बंद, घाट-मंदिर जलमग्न
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?