By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये-सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये-सीएम धामी
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये-सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: October 26, 2024 3:29 pm
The Hill India News
Published: October 26, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य की विकास यात्रा में सबको सहयात्री बनकर कार्य करना है। सभी को अपने कार्यों और दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यसंस्कृति में नवाचार जरूरी है, परम्परा से हटकर हमें अभिनव प्रयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर बेहतर पैरवी के लिए शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय होना जरूरी है। कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए परफोर्मेंस आधारित दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यों में सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती है, समस्याओं को कम कर समाधान की ओर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद  विश्वास डाबर, एडवोकेट जनरल  एस.एन. बाबुलकर, प्रमुख सचिव न्याय  प्रदीप पंत, प्रमुख सचिव  आर.के सुधांशु, शासकीय अधिवक्ता  अमित भटट, जी.एस रावत, जी.एस. रावत, सचिव शैलेश बगोली  एस. एन पाण्डेय, अपर सचिव  जे.सी. काण्डपाल एवं न्याय विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

पाकिस्तान गुस्ताखी करेगा तो हम तैयार हैं’ — ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और सफलता की कहानी
Uttarakhand: चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री
IIT Delhi में शर्मनाक हरकत, वॉशरूम में कपड़े बदलती DU छात्राओं की सफाईकर्मी ने बनायीं वीडियो
New Delhi: LG को सौंपी गई केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्चों की विजिलेंस रिपोर्ट
श्रीनगर: राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने पर 14 लोग गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भेजा जेल
TAGGED:CM Dhamicourtdigital mediumsproceedingsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डस्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड की धरती पर गरजे केएल राहुल, 136 रनों की ऐतिहासिक पारी से रचा इतिहास; SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

The Hill India News
The Hill India News
November 21, 2026
ढोल-दमाऊ की थाप पर झूमी पहाड़ों की रानी मसूरी, भैलो की रोशनी और लोकगीतों से सजी इगास की शाम; देर रात तक थिरके लोग
गढ़चिरौली की 40 साल की जंग अब बड़े पर्दे पर आएगी! 244 जवानों की शहादत, C-60 कमांडो का शौर्य, खूंखार नक्सलियों का अंत और भूपति के सरेंडर की कहानी लिखेंगे देवेंद्र फडणवीस
Gold Rate Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट से मचा हड़कंप! 2026 के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे भाव, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट
मां सावित्री देवी की अंतिम विदाई की तैयारी पूरी, हरिद्वार में उमड़ेगा नेताओं और संतों का हुजूम; सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, गांव में पसरा मातम; आज मां को देंगे मुखाग्नि
बॉक्स ऑफिस पर यश के रावण का महातांडव! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तोड़ा KGF 2 का रिकॉर्ड, 15वें दिन भी बरसे करोड़ों रुपये
उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, हरिद्वार और देहरादून से लेकर पहाड़ी जिलों तक बदली जिम्मेदारी
23 साल पुराने असम महिला प्रकरण में हरक सिंह रावत की बढ़ीं मुश्किलें, गुवाहाटी में 21 धाराओं में FIR दर्ज; नाबालिग से यौन शोषण समेत गंभीर आरोपों से उत्तराखंड की सियासत में हलचल
उत्तराखंड में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 4 जिलों के 2.56 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की; 2,053 बूथों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?