By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान गुस्ताखी करेगा तो हम तैयार हैं’ — ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और सफलता की कहानी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > पाकिस्तान गुस्ताखी करेगा तो हम तैयार हैं’ — ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और सफलता की कहानी
देशफीचर्ड

पाकिस्तान गुस्ताखी करेगा तो हम तैयार हैं’ — ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और सफलता की कहानी

The Hill India News
Last updated: May 7, 2025 5:50 am
The Hill India News
Published: May 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन के तहत 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और 70 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया। बुधवार तड़के की गई इस एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना और विदेश मंत्रालय ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए देश को दी।

Contents
विदेश सचिव का बयान: आतंक के खिलाफ निर्णायक जवाबसेना की रणनीति: कर्नल सोफिया कुरैशी का ब्रीफसाफ संदेश: आतंक को बख्शा नहीं जाएगापाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारतीय जवाब

विदेश सचिव का बयान: आतंक के खिलाफ निर्णायक जवाब

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश सचिव ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी शामिल थे। हमले में 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा,

“यह हमला जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल होने के माहौल को बिगाड़ने के इरादे से किया गया था।”

विदेश सचिव ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने 15 दिनों में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद भारत ने सीमापार जवाब देने का अधिकार इस्तेमाल किया।

#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Foreign Secretary Vikram Misri says, ” A group calling itself the Resistance Front has claimed responsibility for the attack. This group is a Front for UN proscribed Pakistani terrorist group Lashkar-e-Taiba…Investigations into the Pahalgam… pic.twitter.com/JqpIbHrttN

— ANI (@ANI) May 7, 2025

सेना की रणनीति: कर्नल सोफिया कुरैशी का ब्रीफ

भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी कि

  • ऑपरेशन सिंदूर बुधवार को तड़के 1:05 से 1:30 बजे के बीच अंजाम दिया गया।

  • ऑपरेशन का उद्देश्य था – पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय देना और आतंकी लॉन्च पैड्स को खत्म करना।

  • हमले में आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर्स और लॉजिस्टिक बेस को निशाना बनाया गया।

  • कसाब और डेविड हेडली जैसे आतंकियों के पूर्व ट्रेनिंग ठिकानों को भी बमबारी से तबाह किया गया।

कर्नल कुरैशी ने साफ किया कि किसी भी सैन्य या आम नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन यदि पाकिस्तान कोई और हिमाकत करता है, तो भारत तैयार है।

#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Col. Sofiya Qureshi, while addressing the media, presents videos showing multiple hits on the Mundrike and other terrorist camps in Pakistan and PoJK. pic.twitter.com/Ih21EklEe5

— ANI (@ANI) May 7, 2025

साफ संदेश: आतंक को बख्शा नहीं जाएगा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने कुल 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाया, जिनमें से 4 पाकिस्तान में और 5 पीओके में स्थित थे। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों का कब्जा था। सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों में पाकिस्तानी सेना और ISI द्वारा प्रशिक्षित आतंकियों को भी मारा गया है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारतीय जवाब

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित गांवों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत और कई घायल होने की खबर है। भारतीय सेना ने इस पर मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के हताहत होने की सूचना है।

You Might Also Like

दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, अपराधियों ने दरवाजे पर चढ़कर मारी गोली
भारत के 40 फीसदी सांसदों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, कांग्रेस के 26 तो भाजपा के इतने…
संसद मानसून सत्र 2025: आज पेश होगा स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, SIR मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी
उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर: दिल्ली से यूपी तक जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 राज्यों में अलर्ट, प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें
छत्तीसगढ़ लोक सभा रिजल्ट: 10 सीटों पर BJP आगे, एक सीट पर कौन
TAGGED:Operation SindoorPakistan misbehavesstrategy and success storywe are ready
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडदुर्घटनाफीचर्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक बस हादसा: गूलर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 9 की मौत और 25 घायल; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मुआवजे का ऐलान

The Hill India News
The Hill India News
November 17, 2026
IPL 2027 से पहले एमएस धोनी का बड़ा ऐलान! क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखेगा ‘थाला’ का जलवा, CSK ने सौंपी नई जिम्मेदारी; अब मेंटर बनकर तैयार करेंगे युवा खिलाड़ियों की फौज
IPL 2027: RCB के इन 3 युवा खिलाड़ियों पर टिकी फ्रेंचाइजी की नजर! रिटेंशन से पहले बढ़ा सस्पेंस, क्या सुयश-रसिख और विहान को मिलेगा मौका?
कश्मीर में लश्कर के आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट का खेल खत्म! एनकाउंटर के बाद सामने आया CCTV फुटेज, साथी उमर निसार के साथ घूमता दिखा 22 साल का आतंकी
उत्तराखंड में 8 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार! टिहरी-रुद्रप्रयाग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, 31 घायल; शादी की खुशियां मातम में बदलीं, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
हरिद्वार कुंभ में नहीं होगी LPG सिलेंडरों की किल्लत! करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सरकार अलर्ट, गैस कंपनियों को अभी से तैयारी पूरी करने के निर्देश
पति के लापता होने के बाद जमीन हड़पने की साजिश का आरोप! भाई बनकर जीता भरोसा, फिर खाली कागजों और फर्जी हस्ताक्षरों से संपत्ति हड़पने की कोशिश का दावा
यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी प्लान! ब्राह्मण, जाट, गुर्जर और भूमिहारों को साधने की तैयारी, नाराजगी दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में होंगी जातिवार बैठकें
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का डिजिटल आगाज! अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपने परिवार की जानकारी, CM धामी ने सपरिवार किया स्व-गणना; जानिए कब तक और कैसे भरना होगा फॉर्म
उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा सियासी दांव! कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, चौबट्टाखाल में 38 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?