By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा- सीएम धामी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > उत्तराखण्ड : राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा- सीएम धामी
देशफीचर्ड

उत्तराखण्ड : राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा- सीएम धामी

The Hill India News
Last updated: February 27, 2023 1:56 pm
The Hill India News
Published: February 27, 2023
Share
SHARE
विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति के प्रयास किये जाएं। विभिन्न विभागों एवं राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए। जिन विभागों का लक्ष्य के हिसाब से राजस्व प्राप्ति कम है, इसके कारणों का गहनता से अध्ययन किया जाए, जहां पॉलिसी में सुधार की आवश्यकता है, वो करवाई जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए अप्रैल में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के सबंध में बैठक की जायेगी। जिसमें सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी पूरी योजना बतायेंगे। जिन विभागों का अभी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम है, मुख्यमंत्री ने उन विभागों के सचिवों को निर्देश दिये कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसको अधिक से अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ऊर्जा, खनन एवं वन विभाग में राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए विभागों को विशेष प्रयासों की जरूरत है। विभागीय सचिव राजस्व बढ़ाने के लिए इसकी नियमित समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान देना होगा। ऑनलाईन व्यवस्थाओं से जहां सबको कार्य करने में सुविधा होती है, वहीं सिस्टम पारदर्शी भी होता है। आधुनिक तकनीक के प्रयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में कठिनाई आ रही है, इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सचिवों को ही रास्ता निकालना है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए जब पूरा विश्लेषण होता है तो उसका समाधान अवश्य निकलता है।
बैठक में जानकारी दी गई कि राजस्व प्राप्ति के मुख्य स्रोत में एसजीएसटी, नोन-जीएसटी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन फीस,परिवहन, स्टेट एक्साइज ड्यूटी में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की स्थिति अच्छी है। ऊर्जा, वन एवं खनन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में और प्रयासों की जरूरत है।
बैठक में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,  दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय,  एच.सी. सेमवाल,  बृजेश कुमार संत, प्रमुख वन संरक्षक  विनोद कुमार सिंघल, अपर सचिव गण एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया अक्षय पात्र एकीकृत रसोई का उद्घाटन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: ‘नीति लाभार्थी’ से ‘नीति निर्माता’ बनने की ओर भारतीय महिलाओं के बढ़ते कदम
Uttarakhand: भारी बारिश के चलते जलमग्न हुआ हरिद्वार, बहा कांवड़ियों का ट्रक
बड़ी खबर: इन इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर!
India-Pakistan Tensions LIVE: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर MEA की प्रेस ब्रीफिंग, भारत का करारा जवाब
TAGGED:attentionCM DhamidepartmentsincreasereceiptrevenuesystemUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड BJP में मंथन का दौर तेज: राज्यसभा सीट पर आज बनेगा नामों का पैनल, नई टीम के साथ कोर ग्रुप की अहम बैठक

The Hill India News
The Hill India News
September 25, 2026
छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सभी याचिकाएं खारिज; अब इसी व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव
हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत? एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, CM धामी की तारीफ और दिनेश अग्रवाल के तंज से गरमाया माहौल
होर्मुज खोलने के लिए ईरान का अमेरिका को 7 दिन का फॉर्मूला, सामने रखीं बड़ी शर्तें; क्या अब थमेगा महीनों से जारी युद्ध?
बैंक हड़ताल से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगा सितंबर का वेतन-पेंशन; सरकार ने जारी किए निर्देश
उत्तराखंड में मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- हर फैसले की होती है तय प्रक्रिया; मामले को बेवजह दिया जा रहा राजनीतिक तूल
Rajasthan Mayor Election 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में BJP की जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के मेयर; गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में भी कांग्रेस हारी
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 22 दरोगाओं के तबादले, कई थानों और चौकियों में बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
UPI Payment पर 18% GST का क्या होगा? 7 अक्टूबर को हो सकता है बड़ा फैसला, जानिए MDR से जुड़ा पूरा मामला
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?