By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड : ईडी दफ्तर के घेराव की रणनीति में जुटे कांग्रेसी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड : ईडी दफ्तर के घेराव की रणनीति में जुटे कांग्रेसी
उत्तराखंड

उत्तराखंड : ईडी दफ्तर के घेराव की रणनीति में जुटे कांग्रेसी

The Hill India News
Last updated: August 20, 2024 10:18 am
The Hill India News
Published: August 20, 2024
Share
SHARE

देहरादून

परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई।

परवादून जिला कांग्रेस ने भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण किया और भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में 22 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित देहरादून स्थित ईडी दफ्तर के घेराव एवं प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से घेराव एवं प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, देश के लिए राजीव गांधी का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके पदचिह्नों पर चलते हुए हर आयाम पर विकसित भारत का संकल्प पूरा करना होगा। आईटी क्षेत्र में भारत ने जितनी भी तरक्की की है, उसकी नींव राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यालय में डाली थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष उनियाल और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के समक्ष फूल अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद, कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए देहरादून में ईडी कार्यालय के घेराव एवं प्रदर्शन की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है, जो भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बोलता है, उसके पीछे इन एजेंसियों को लगा दिया जाता है। केंद्र की दमनकारी कार्रवाई का कांग्रेस और सहयोगी दल पुरजोर विरोध करते हैं।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार चाहती है कि विपक्ष उसकी गलत नीतियों का विरोध न करे, इसलिए विपक्ष की आवाज का दबा रही है। ऐसा करके केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र की नींव को हिलाने का काम कर रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, ईडी के घेराव एवं प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शामिल करने के लिए जुटना होगा। ईडी और सीबीआई स्वतंत्र एजेंसियां हैं, लेकिन वर्तमान में ये भाजपा की किसी राजनीतिक विंग की तरह काम कर रही हैं। इसकी वजह साफ है कि अधिकारी केंद्र और प्रदेशों में शासित भाजपा सरकारों के दबाव में काम कर रहे हैं। अधिकारियों की यह प्रवृत्ति लोकतंत्रात्मक व्यवस्था के लिए घातक साबित होगी।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ईडी का दुरुपयोग लोकसभा चुनाव के वक्त जमकर किया गया। भाजपा विपक्ष के जिस राजनेता से घबराती है, उसके घर- दफ्तरों पर ईडी की टीम भेजती है। अनर्गल आरोपों की लंबी लिस्ट बनाकर ईडी से डराने धमकाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ईडी और सीबीआई की विपक्षी विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।

बैठक में ईडी के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्य़ा में देहरादून चलने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत,परवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,अब्दुल रज़्ज़ाक,ईश्वर चंद्र पाल, हाजी मीर हसन,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरूवाण शास्त्री,प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,जिला उपाध्यक्ष रेखा बहुगुणा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी,लच्छीवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा,राजवीर खत्री,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,राजेन्द्र बिष्ट,तेजपाल सिंह मोंटी,देवराज सावन,अनूप चौहान,कादिर अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर ,एनएसयूआई पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,बलविंदर सिंह,मुकेश प्रसाद,प्रेम सिंह पाल,जीतेन्द्र कुमार,उमेद बोरा,हाजी अब्दुल वहीद,बलबीर सिंह,भगवान सिंह,महिपाल रावत ,जीतेंद्र कुमार जीतू,शुभम काम्बोज,संजीव भट्ट,इलियास अली,उस्मान,आशीष राणा, साकिर हुसैन,रईस अहमद,चंद्र प्रकाश काला,शाहरुख,सुखबीर सिंह,रघुवीर सिंह नेगी,रईस अहमद,अमित सैनी,अनुज कालरा, राहुल खरोला,नौशाद अहमद,सरजीत सिंह,शीतल,साहिल अली,नीरज रावत,सूरज भट्ट,गुरविंदर सिंह,सार्थक सैनी,एसएस असवाल,सुनील डोभाल,मुकेश आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

uttarakhand : मुख्यमंत्री ने किया सरखेत प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण
कुम्भ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
चोरी किए गए बिजली के तार व लोहे के एंगल सहित तीन गिरफ्तार
‘लोक दिवस, के रूप में मनाया गया, महान रंगकर्मी ब्रजेन्द्र लाल शाह का जन्मदिन
भगवान की मूर्तियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:CongressEDformer cabinet minister Harak Singh RawatMohit Uniyalsiege
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्डमौसम

दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

The Hill India News
The Hill India News
August 4, 2026
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: परवादून में SIR अभियान हेतु 10 सदस्यीय समिति गठित, डोईवाला और ऋषिकेश में बने कंट्रोल रूम
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा एक्शन: चुनाव आयोग ने 17 राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, बोले- “कानूनी लड़ाई लड़ूंगा, डरने वाला नहीं”
“बीजेपी बांकीपुर हार गई, लेकिन कमजोर नहीं हुई”—जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा संदेश, कहा- जनता ही बनाती है, जनता ही हटाती है
यूपी के मदरसों में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी कामिल-फाजिल की डिग्री, केवल 12वीं तक होगी पढ़ाई; योगी कैबिनेट के फैसले से शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?