By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : नर्सिंग अधिकारी के पदों पर स्थाई निवासी होंगे नियुक्तः डा. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : नर्सिंग अधिकारी के पदों पर स्थाई निवासी होंगे नियुक्तः डा. धन सिंह रावत
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttrakhand : नर्सिंग अधिकारी के पदों पर स्थाई निवासी होंगे नियुक्तः डा. धन सिंह रावत

The Hill India Desk
Last updated: May 23, 2023 11:17 am
The Hill India Desk
Published: May 23, 2023
Share
SHARE

देहरादून : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों पर सूबे के स्थाई निवासियों को ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये पूर्व से ही नर्सिंग अधिकारी सेवा नियमावली में स्पष्ट व्यवस्था है। अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख सत्यापन के उपरांत वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जायेगा, इसके लिये चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा नर्सिंग अधिकारी भर्ती को लेकर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है जो कि तथ्यहीन है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में नर्सिंग अधिकारी भर्ती की स्पष्ट नियमावली है, जिसमें उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवास प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थी को ही आवेदन करने की व्यवस्था है। ऐसे में नियमावली के इतर किसी भी अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नर्सिंग अधिकारी की भर्ती वर्षवार करने का निर्णय लिया है जिसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को दी गई है।

बोर्ड द्वारा राज्य में लागू आरक्षण रोस्टर के आधार पर पूर्व में ही ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा चुके हैं, जिसमें नियमावली में निहित सभी प्रावधानों को स्पष्ट रूप से विज्ञापित किया गया है, जिनकी जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। चयन बोर्ड द्वारा अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया को 31 मई 2023 से शुरू किया जा रहा है। जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा संलग्न प्रमाण पत्रों की बरीकी से जांच कराई जायेगी। इसके उपरांत ही अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की वर्षवार मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जायेगी।

राजकीय जिला अस्पतालों एवं उप जिला अस्पतालों में 1564 पदों पर नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती होने से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। डा. रावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के उपरांत ही सूबे में लम्बे समय के बाद नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के उपरांत शीघ्र ही चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी नर्सिंग अधिकारियों के 1383 रिक्त पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भरा जायेगा।

You Might Also Like

फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल
सिविल अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
देवभूमि से वैश्विक धमाका: 21 साल के युवक ने बदली मेडिकल साइंस की तस्वीर, खड़ा किया 500 करोड़ का ‘हेल्थ-टेक’ साम्राज्य
Uttrakhand : हल्द्वानी में पुलिस ने किया नंदी देवी हत्याकांड का खुलासा, गिरफ्तार
चारधाम यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना डोबरा-चांठी पुल
TAGGED:DehradunHealthUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?