By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : सीएम धामी ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर किया रवाना

The Hill India News
Last updated: December 9, 2024 1:30 pm
The Hill India News
Published: December 9, 2024
Share
SHARE

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज ऐसे निर्णय ले रहा है जो पूरे देश के लिए बेस्ट प्रैक्टिस साबित हो रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नौ नवंबर के संबोधन में इन निर्णयों का उल्लेख कर राज्य सरकार को प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री ने इसे उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ करार दिया है। इसी क्रम में अब प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र – छात्राओं को देश के विभिन्न राज्यों के एतिहासिक, शैक्षिक महत्व वाले स्थलों के भ्रमण पर भेज रही है। पहला दल आज हिमाचल, पंजाब, चंड़ीगढ़, हरियाणा, दिल्ली के एतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये भ्रमण उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में नया अध्याय जोड़ेगा। छात्र – छात्राएं इस दौरान जहां भी जाएंगे, वहां उत्तराखंड के ब्रांड अम्बेसडर के तौर पर खुद को पेश करें। इसलिए सभी छात्र – छात्राएं उत्तराखंड की पवित्र नदियों, देवस्थानों, मौसम, पयर्टन स्थलों के बारे में जानकारी लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि शीतकाल के लिए चारधामों के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन प्रवास स्थल पर भगवान के दर्शन हो सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा प्रारंभ कर चुकी है। दल में शामिल छात्र – छात्राएं इस बात की जानकारी दे सकते हैं कि शीतकालीन गद्दी पर भी लोग दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम छात्र – छात्राओं की सोच और व्यक्तिव विकास को नया आयाम देगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चों के भ्रमण से प्राप्त अनुभव भी लिए जाने चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय भाषा सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का उदाहरण पेश करता है। भारतीय भाषा सप्ताह हमारे अंदर भारतीयता का गौरव भाव पैदा करेगा। उन्होंने महाकवि सुब्रमण्यम भारती का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐसे अनेक नायको से परिचित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड वासियों से जो नौ आग्रह किए हैं, उसमें अपनी क्षेत्रीय बोली भाषा का संरक्षण भी शामिल है। इसलिए सभी मेधावी अपनी बोली भाषा संस्कृति का भी संरक्षण करें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विद्या समीक्षा केंद्र का दूसरे चरण करने और निदेशालय में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाली निर्माण की भी घोषणा की है।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पहली बार कोई राज्य सरकार अपने प्रदेश में ब्लॉक स्तर के टॉपर दो – दो बच्चों के लिए इस तरह का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरू कर रही है। इस दौरान मेधावी आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम के साथ ही वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों से भी मिलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपार आईडी तैयार करने में भी उत्तराखंड देश के टॉप 10 राज्यों में शामिल है। अब तक राज्य में 45 प्रतिशत छात्र –छात्राओं की अपार आईडी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षिक सत्र से सरकार सभी छात्र छात्राओं का निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की तर्ज पर कॉपियां भी प्रदान करेगी।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक  उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर के साथ ही विभागीय सचिव  रविनाथ रमन, महानिदेशक  झरना कमठान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

दिल्ली-श्रीनगर विस्तारा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, करीब 177 यात्रियों की जान अटकी हलक में
उत्तराखंड में बेटियों को मिली नई उड़ान: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 326 मेधावी बालिकाओं को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
इस देश के आदिवासी इलाके में हुई भीषण हिंसा, आपसी लड़ाई में मारे गए 53 से ज्यादा लोग
दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति पढाये जाने पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस का विरोध जारी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, धामी सरकार ने बजट में किया भारी प्रावधान
TAGGED:Bharat DarshanCM Dhamieducational tourhigh school examinationtopper studentsUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अस्पताल में 1500 रूपये के बिल पर बवाल, भड़के मरीज ने गुंडों को बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड से पीटा

The Hill India News
The Hill India News
July 3, 2026
तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के साम्राज्य पर एसीबी का शिकंजा, करोड़ों की बेनामी संपत्ति और विदेशी शराब जब्त
उत्तराखंड चुनाव से पहले गरमाई सियासत: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर BJP विधायक दिलीप रावत के बयान से भूचाल, कांग्रेस आक्रामक
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का अंतिम चरण: 8 लाख से अधिक ASD वोटरों की खोज, 15 सितंबर को आएगी फाइनल लिस्ट
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश— पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी
राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?