By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है जहां सहभागिता और सहयोग की खासी ज्यादा अहमियत हो -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है जहां सहभागिता और सहयोग की खासी ज्यादा अहमियत हो -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : हमें एक ऐसी दुनिया बनानी है जहां सहभागिता और सहयोग की खासी ज्यादा अहमियत हो -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

The Hill India News
Last updated: April 13, 2023 3:42 pm
The Hill India News
Published: April 13, 2023
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि कोई भी देश अलग-थलग रहकर प्रगति नहीं कर सकता और हमें वैश्विक विकास, शांति और सद्भाव के लिए मिलकर काम करना होगा। जलवायु परिवर्तन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, इससे हमें यह एहसास हुआ है कि दुनिया एक है और मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामूहिक रूप से मुकाबला करना होगा।

उपराष्ट्रपति ने आज उपराष्ट्रपति निवास में फ्रांस इंडिया फाउंडेशन से आए यंग लीडर्स के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान ये टिप्पणियां कीं।

दुनिया के अब एक गांव बनने की बात को रेखांकित करते हुए,  धनखड़ ने कहा कि भारत की सभ्यतागत लोकाचार ने हमेशा ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के विचार को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के इस कथन कि ‘युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि “हमें एक ऐसी दुनिया बनानी होगी जहां सहभागिता और सहयोग की खासी अहमियत हो।”

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एक सदस्य के रूप में पेरिस में अपने दिनों को याद करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा, “मैं फ्रांसीसी संस्कृति, अनुशासन और फ्रांसीसी चरित्र की ताकत को बहुत महत्व देता हूं।”

हाल के वर्षों में भारत सरकार की विभिन्न सकारात्मक नीतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया गया है जिसमें हर युवा पुरुष या महिला अपनी क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने में सक्षम है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत ने आधुनिकता की दिशा में अभूतपूर्व रूप से एक बड़ा कदम उठाया है और एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

संवाद के दौरान, उपराष्ट्रपति ने दोनों देशों के यंग लीडर्स से मानवता के समग्र लाभ के उद्देश्य से सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनाइन के साथ-साथ उपराष्ट्रपति सचिवालय और एमईए के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Image

Image

Image

You Might Also Like

देहरादून: मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने की संविदाकर्मी की पुत्री को आर्थिक सहायता देने की पहल
Assembly Election Results Today Live: 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आज, बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक सभी की निगाहें
शिमला में लैंडस्लाइड से ढहा शिव मंदिर, आपदा के वक्त 25-30 श्रद्धालु थे मौजूद, 5 शव निकाले गए
नई दिल्ली : आजादी के अमृतकाल में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में यह दिन भावी पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा – प्रधानमंत्री मोदी
उत्तराखंड में आज फिर बरस सकती है आफत!, देहरादून, हरिद्वार से पौड़ी गढ़वाल तक भारी बारिश का अलर्ट
TAGGED:cooperationimportanceparticipationutmostVice President Jagdeep DhankharWorld
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?