By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बेंगलुरू : 60 प्रतिशत युवा आबादी की ऊर्जा से भारत बनेगा विकसित देश- केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > बेंगलुरू : 60 प्रतिशत युवा आबादी की ऊर्जा से भारत बनेगा विकसित देश- केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर
देशफीचर्ड

बेंगलुरू : 60 प्रतिशत युवा आबादी की ऊर्जा से भारत बनेगा विकसित देश- केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर

The Hill India News
Last updated: March 15, 2023 4:56 pm
The Hill India News
Published: March 15, 2023
Share
SHARE

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत एक विशाल लोकतंत्र है, जिसकी विशेषताओं में एक तो जनसंख्या और दूसरी हमारे युवाओं की 60 प्रतिशत आबादी है। ये दोनों ताकत मिलकर इतनी बड़ी है कि भारत किसी भी चुनौती का केवल मुकाबला ही नहीं कर सकता, बल्कि हम एक-दूसरे के पूरक बनकर चले तो इन चुनौतियों पर विजयी प्राप्त करने में भी पूरी तरह सक्षम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव से  आगामी 25 वर्षों के समय को अमृत काल नाम दिया है, इसका ठीक से सदुपयोग हो और हमारे देश की युवा आबादी की ऊर्जा का भी सदुपयोग हो तो वर्ष 2047 तक हम अपने देश को विकसित भारत के रूप में अवश्य देख सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने यह बात बेंगलुरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम “एग्री यूनिफेस्ट” में कही। इसमें 60 राज्य कृषि विश्वविद्यालयों/डीम्ड विश्वविद्यालयों/केंद्रीय विश्वविद्यालयों के 2500 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जो 5 विषयों (संगीत, नृत्य, साहित्य, रंगमंच, ललित कला) के तहत 18 आयोजनों में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आईसीएआर द्वारा 1999-2000 के दौरान अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय युवा महोत्सव की संकल्पना व शुरूआत की गई थी, जिसका उद्देश्य विभिन्न भारतीय संस्कृतियों को जोड़कर भारतीय कृषि को एकीकृत करना है, ताकि कृषि विश्वविद्यालयों के युवाओं की प्रतिभा निखर सकें और वे भारतीय सांस्कृतिक विविधता की सुंदरता को चित्रित करें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि समय की मांग है कि हम अपने जीवन के हरेक पल का पूरी तरह सदुपयोग करें। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एक पक्ष है लेकिन जब व्यक्ति का समग्र रूप से विकास होता है तो वह अपने परिवार, समाज, संस्था, राज्य और देश के विकास में ज्यादा योगदान दे सकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी हमेशा इस बात पर बल देते रहते हैं कि हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की सोच व दृष्टि समग्र होना चाहिए और सबको मिलकर अपने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि आज जिस कालखंड में हम हैं, उसमें टेक्नालाजी का बड़ा महत्व है। टेक्नालाजी का उपयोग कृषि में भी हो, यह भी समय की जरूरत है। सभी क्षेत्रों में पारदर्शिता लाने एवं बरसों से नहीं हो रहे काम कुछ दिनों में ही हो सकें, इसके लिए टेक्नालाजी की आवश्यकता बहुत अधिक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का इस बात पर जोर है कि हमारे हर कार्यक्रम में तकनीक का समर्थन और बिचौलियों की समाप्ति होना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें अभी तक करोड़ों किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में बिना बिचौलियों के, 2.40 लाख करोड़ रुपये प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) द्वारा दिए गए हैं, जो निश्चित ही आश्चर्यजनक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में भारत आज बड़े विकसित देशों से भी बहुत आगे है और यह चमत्कार पिछले सात-आठ वर्षों में हुआ है।

तोमर ने कहा कि भारत में विभिन्न भाषाएं हैं, विभिन्न रीतियां एवं परंपराएं हैं, फिर भी अटक से कटक तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारतीय संस्कृति व संस्कृति की आत्मा एक ही है। उन्होंने  कहा कि अलग-अलग जगह “एग्री यूनिफेस्ट” जैसे आयोजनों के माध्यम से विविध क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाएं उभरती है तो देश की सांस्कृतिक एकता का परिचय होता है। एकता, एकात्मता में बदलती है और जब एकात्मता बलवती होती है तो भारत की ताकत बढ़ती है और यही ताकत बढ़ते रहने की आवश्यकता है, तभी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार करने में हम सफल होंगे। श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए, “खेलो इंडिया”, कार्यक्रम प्रारंभ किया है। पूरे देश में इसकी धूम हो रही है। खेलों को प्रोत्साहन से अब किसी भी खेल का अभ्यास सालभर ही चलता रहता है, जिससे हमारे खिलाड़ी बेटे-बेटियां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक स्वर्ण पदक भी जीतकर ला रहे हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों से देश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी महारत स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है, जिससे भारतवर्ष की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे, कर्नाटक के कृषि मंत्री श्री बी.सी. पाटिल, आईसीएआर के उप महानिदेशक (शिक्षा) डा. आर.सी. अग्रवाल, कुलपति डा. सुरेशा सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

You Might Also Like

PM मोदी के डिग्री विवाद में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केस में नहीं मिली राहत
New Delhi: नए संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश में हिरासत में लिए गए पहलवान
10 साल से कर रहा था दादा दरिंदगी, पुलिस को मासूम ने बताई आपबीती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Airplane Crash: लापता विमान दुर्घटनाग्रस्त, फिलीपींस में भारतीय पायलट सहित दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में कफ सिरप माफिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, धन शोधन का मामला दर्ज; अवैध दवा कारोबार का नेटवर्क हुआ बेनकाब
TAGGED:BengalurucountrydevelopedenergyIndiapopulationUnion Agriculture Minister Tomaryouth
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?