By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ
उत्तराखंड

Uttarakhand : सीएम धामी ने किया तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ

The Hill India Desk
Last updated: August 18, 2023 1:44 pm
The Hill India Desk
Published: August 18, 2023
Share
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में सहकार भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक स्व लक्ष्मणराव इनामदार का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मूकसाधक की भांति राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जिया और देश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपनी स्थापना से ही सहकार भारती ने सहकारिता आंदोलन को राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है और हमेशा अपने कार्यों से यह प्रयास किया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता में स्पर्धा की बजाए सहयोग की भावना रहनी चाहिए क्योंकि सहकारिता किसी पर उपकार नहीं बल्कि एक दूसरे को स्वावलंबी बनाने का कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए सहकारिता का बहुत महत्व है, क्योंकि आज की पीढ़ी जल्द स्वावलंबी बनना चाहती है। इसीलिए सहकार से समृद्धि के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह मंत्रालय देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढांचा प्रदान कर रहा है। मंत्रालय सहकारी समितियों के लिए कारोबार में सुगमता के लिए प्रक्रियाओं को कारगर बनाने और बहु-राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता विभाग व उससे सम्बन्धित समस्त संस्थाओं का उद्देश्य न केवल कृषकों को सस्ते ऋण की सुविधा प्रदान कराना है, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी निर्बल और निर्धन वर्ग को सशक्त बनाते हुये उनके जीवन स्तर को उन्नत करना भी है।

सहकार भारती सहकारिता और सहकारी समितियों का एकमात्र अखिल भारतीय संगठन है। अपने मिशन के अनुसरण में सहकार भारती आत्मनिर्भर सहकारी संस्थानों के निर्माण के लिए जनता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अपने अनुशांगिक प्रकोष्ठ ‘गंगा सहकार ग्राम’ के तहत प्राकृतिक खेती, औषधि एवं पौधारोपण आदि कार्यों को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत पशुपालकों को साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है। देशभर में बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण कार्य की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है।

राज्य की सभी 670 समितियों का कंप्यूटरीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। सहकारी समितियों के साथ 95 जन औषधि केंद्र एवं जन सुविधा केंद्रों की शुरूआत भी सबसे पहले उत्तराखंड ने की है। सहकारिता की भावना से प्रारंभ किए गए जन औषधि केंद्रों से लोगों को सस्ती दवाएं मिल रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, मिलेनियम इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक डॉ. उदय काकरू, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : प्रवासी भाई और बहनों द्वारा सात समुंदर पार भी अपनी संस्कृति को जीवित रखने का कार्य किया जा रहा है-सीएम धामी
उत्तराखंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शंखनाद: प्रवेशोत्सव के पहले ही दिन 67 हजार से अधिक बच्चों ने थामी कलम
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली बम्पर नौकरियां! जानें आख़िरी तिथी
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.75 करोड़ की संपत्ति अटैच, पूर्व डीएफओ के बेटे और पूर्व रेंजर की पत्नी पर शिकंजा
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

नेपाल में सैलाब से भयंकर तबाही, 16 की मौत, सैकड़ों लापता; 384 यात्रियों का पता नहीं, अमित शाह ने बिहार CM से की बात

The Hill India News
The Hill India News
August 26, 2026
ICC Ranking: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, टॉप-10 में पहुंचकर शुभमन गिल को दी कड़ी चुनौती
छत्तीसगढ़ में फिर पेपर लीक का साया! IGKV के जेनेटिक्स प्रश्नपत्र के परीक्षा से 6 घंटे पहले वायरल होने का दावा, जांच पर उठे सवाल
उत्तराखंड में नालंदा के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जांच
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी दांव! ₹40 हजार की मदद से लेकर 33% नौकरी आरक्षण तक, सपा ने किए 10 बड़े ऐलान
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, बिहार में हाई अलर्ट! गंडक का जलस्तर बढ़ने का खतरा, पटना समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट
UGC NET रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, NTA ने बताया इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट; फाइनल Answer Key पर भी बड़ा अपडेट
‘मेरी हत्या हो सकती है…’ खान सर पर यूपी की महिला ने जताया जान का खतरा, पुलिस में शिकायत के बाद मचा हड़कंप
वन विभाग के दो बड़े अफसरों को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, ‘समान काम-समान वेतन’ पर 28 अक्टूबर तक मांगा जवाब
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, ट्रोलिंग के बाद GIVA ने विज्ञापन लिया वापस; कंपनी ने जारी किया सफाई वाला बयान
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?