By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे
उत्तराखंड

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

The Hill India Desk
Last updated: April 14, 2025 1:09 pm
The Hill India Desk
Published: April 14, 2025
Share
SHARE

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 2 मई को खुलेंगे

रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21मई कर्क लग्न पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे। पंच केदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में राज्यमंत्री व दायित्वधारी चंडीप्रसाद भट्ट एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी पंच गोंडारी समिति सहित श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बैशाखी के शुभ अवसर पर मंदिर समिति के आचार्य वेदपाठियों ने पंचाग गणना पश्चात श्री मद्महेश्वर धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 2 मई को मिथुन लग्न पूर्वाह्न 10 . 15 ( सवा दस) बजे खुलेंगे श्री तुंगनाथ जी के शीतकालीन प्रवास श्री मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पुजारी विजय भारत मैठाणी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित की।
श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उखीमठ में यात्रा समीक्षा तथा केदार सभा से बैठक श्री बदरीनाथ दृ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री मद्महेश्वर मंदिर एव़ श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी है तथा कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी।
कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद रावल निवास सभागार उखीमठ में आयोजित मंदिर समिति कर्मियों की यात्रा समीक्षा बैठक में मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि इस यात्रा वर्ष अधिक संख्या श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे। कहा कि मंदिरों के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा तैयारियों को अधिक गति दी जा रही है इसके लिए सभी कर्मचारी अधिकारी मनोयोग से कार्य कर रहे है। बीकेटीसी की केदारसभा के साथ भी बैठक चल रही है मुख्य कार्याधिकारी ने केदारनाथ यात्रा तैयारियों के लिए परस्पर समन्वय का आव्हान किया है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली रविवार 18 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विराजमान होगी।19 मई को प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास को पहुंचेगी। 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास करेगी तथा 21 मई सुबह को श्री मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेगी।बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।
इसी तरह श्री तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली बुधवार 30 अप्रैल को श्री मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ से मक्कूमठ के निकट भूतनाथ मंदिर में आयेगी। इस दिन 30 अप्रैल को भूतनाथ मंदिर में प्रवास रहेगा।बृहस्पतिवार 1 मई को तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से चोपता प्रवास हेतु पहुंचेगी। शुक्रवार 2 मई सुबह भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली चोपता से श्री तुंगनाथ पहुंचेगी तथा 2 मई को पूर्वाह्न 10.15 सवा दस बजे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।
द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित धार्मिक समारोह में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी,सहायक अभियंता गिरीश देवली,केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सचिव अंकित सेमवाल,पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश‌ लिंग, शिवलिंग, टी गंगाधर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण,श्री केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, विश्व मोहन जमलोकी, देवानंद गैरोला,सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वरिष्ठ सहायक विपिन तिवारी, तेज प्रकाश त्रिवेदी,पंकज शुक्ला अरविंद शुक्ला,देवीप्रसाद तिवारी, जेई विपिन कुमार, कुलदीप धर्म्वाण,प्रेमसिंह रावत,विदेश शैव, आदि मौजूद रहे।
केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने बताया कि आज अपराह्न को बैशाखी के पर्व पर श्री मद्महेश्वर जी श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर उखीमठ में पुष्प रथ पर बैठकर मंदिर की परिक्रमा करेंगे देर शाम तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।दूसरी ओर श्री तुंगनाथ जी के कपाट की तिथि घोषित होने के अवसर पर मक्कूमठ में मठापति रामप्रसाद मैठाणी, पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, मंदिर समिति प्रबंधक बलबीर नेगी,ग्राम प्रधान विजय पाल, क्षेत्र समिति सदस्य जयबीर नेगी,पुजारी रविंद्र मैठाणी सहित चंद्र मोहन मैठाणी,मुकेश मैठाणी,विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, अजय मैठाणी सहित चंद्र मोहन बजवाल, आलोक एवं बड़ी संख्या में हकहकूकधारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

You Might Also Like

Uttarakhand : बेसिक से माध्यमिक में पदोन्न्त शिक्षकों को झटका। देखिए आदेश..
श्रावणी मेले के वर्चुअल माध्यम से  उद्घाटन पर सीएम धामी बोले — “जागेश्वर हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक”
Uttrakhand : CM धामी की महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात
Uttarakhand : UCC के नाम पर आग से खेलने की कोशिश कर रही BJP : राजीव महर्षि
अंनियंत्रित होकर उपर की सडक से नीचे की सड़क पर गिरी कार,मासूम की मौत,छह घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज

The Hill India News
The Hill India News
July 2, 2026
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
WhatsApp Username Feature: लॉन्च से पहले ही वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भारी बवाल, भारत सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने दी ये बड़ी दलीलें
उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ
मानसून में लापरवाही पर नपेंगे अफसर: देहरादून में ‘हाई अलर्ट’, नदी किनारे लगेंगे सायरन और CCTV; 3700 परिवारों पर प्रशासन की नज़र
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप: दो लाख रुपये की मांग का दावा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?