By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह समेत दो आरोपियों को जमानत,
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह समेत दो आरोपियों को जमानत,
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह समेत दो आरोपियों को जमानत,

The Hill India News
Last updated: January 30, 2023 5:21 pm
The Hill India News
Published: January 30, 2023
Share
SHARE

VDO/VPDO भर्ती धांधली में आरोपी हाकम सिंह रावत और संजीव चौहान की जमानत मंजूर हो गई है। स्पेशल विजिलेंस जज बृजेंद्र सिंह की अदालत ने दोनों को जमानत दी है। दोनों को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलकों और इतनी ही राशि के दो-दो जमानती प्रस्तुत करने होंगे। हालांकि, इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी वजेह से ये दोनों जेल से बाहर नहीं आएंगे।

हाकम सिंह और संजीव चौहान ने सोमवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी। आरोपियों की ओर से अदालत में अधिवक्ता आरिफ बेग और विजिलेंस की ओर से अधिवक्ता आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान हाकम सिंह और संजीव चौहान की ओर से उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए दलील प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ये न तो सरकारी कर्मचारी हैं और न ही इस मामले से उनका कोई लेनादेना है। इस मामले में पहले भी एक आरोपी को जमानत मिल चुकी है। ऐसे में उन्हें भी जमानत दी जाए। पुलिस ने उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया है।

इस पर अभियोजन की ओर से तर्क दिया गया कि दोनों शातिर किस्म के आरोपी हैं। कई परीक्षा धांधलियों में शामिल रहे हैं। इन्होंने आरएमएस सॉल्यूशन कंपनी के मालिक के साथ मिलकर वीपीडीओ भर्ती में भी धांधली की है। यदि जमानत मिली तो ये गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। हलाकी अभियोजन के तर्क और बचाव की दलीलों के आधार पर कोर्ट में केस डायरी का अवलोकन किया गया। अदालत ने माना कि इन दोनों का नाम FIR में नहीं है। अभ्यर्थियों से आरोपियों ने कितने रुपये प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लिए, इसके भी कोई साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए अपराध में संलिप्तता से इनकार करते हुए कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी।

 

 

You Might Also Like

PAK के फतवे का देवबंद मदरसे ने किया समर्थन, कहा-‘इस्लाम में फोटो फेसबुक पर अपलोड करना गुनाह’
New delhi: केजरीवाल आज करेंगे ममता बनर्जी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
धाम क्षेत्र में कर रहा था मांस की सप्लाई, गिरफ्तार
Uttarakhand: टिहरी के पिलखी क्षेत्र को मिली बड़ी राहत: मुख्यमंत्री धामी ने CHC उन्नयन को दी हरी झंडी, आंदोलन थमा
उच्चतम न्यायालय ने कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग से किया जवाब तलब
TAGGED:accusedBailHakam Singhrecruitment scamUttarakhandVDO/VPDO
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तीन महीने में तीन बार तलाक और एक बार में तलाक! सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया मुस्लिम तलाक का मुद्दा, जानिए क्या हैं तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप और धमकी के गंभीर आरोप; शादी का वादा करने का भी दावा
लंदन में MBA, क्लासमेट से प्यार और अब मायावती के ‘संकटमोचक’! कौन हैं आकाश आनंद, जिन्हें BSP की नई उम्मीद माना जा रहा है?
कश्मीर में फिर बढ़ी दहशत! सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारी छुट्टी पर भेजे गए, 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में; क्या घाटी में फिर सक्रिय हो रहा आतंकी नेटवर्क?
सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में सास को कोर्ट से फिर झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; दहेज उत्पीड़न के आरोपों पर अदालत ने माना मामला गंभीर
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?