By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और ICAR संस्थानों के वार्षिक सम्मेलन का किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और ICAR संस्थानों के वार्षिक सम्मेलन का किया उद्घाटन
देशफीचर्ड

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और ICAR संस्थानों के वार्षिक सम्मेलन का किया उद्घाटन

The Hill India News
Last updated: May 20, 2025 2:03 pm
The Hill India News
Published: May 20, 2025
Share
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली के पूसा स्थित सुब्रमण्यम सभागार में देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं आईसीएआर संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, उप-महानिदेशक, सहायक महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में  चौहान ने ICAR को कृषि अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार का मंदिर बताते हुए कहा कि वैज्ञानिकों और कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, “इस मंदिर का भगवान किसान है, और हम सब उसके पुजारी हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उसकी जिंदगी को बेहतर बनाएं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए “विकसित कृषि और समृद्ध किसान” अनिवार्य हैं। उन्होंने आगामी 25-26 मई को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत पदयात्रा करने की भी घोषणा की, जिससे किसानों से प्रत्यक्ष संवाद हो सके।

श्री चौहान ने कृषि क्षेत्र के लिए 6 सूत्रीय रणनीति प्रस्तुत की:

  1. प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि

  2. लागत में कमी

  3. उचित मूल्य सुनिश्चित करना

  4. क्षति की भरपाई के प्रावधान

  5. कृषि का विविधीकरण

  6. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अनुसंधान मिट्टी, जलवायु और स्थानीय कृषि परिस्थितियों पर आधारित होना चाहिए, और प्रयोगशाला से खेत तक की कड़ी मज़बूत होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कृषि शिक्षा की व्यावसायिकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को यह मूल्यांकन करना चाहिए कि कितने छात्र एग्रो-स्टार्टअप्स में लगे हैं और किसानों को कितनी प्रत्यक्ष मदद दी जा रही है। उन्होंने ICAR एवं विश्वविद्यालयों से आह्वान किया कि वे मोबाइल एप्स, हेल्पलाइन व क्षेत्रीय सहायता केंद्रों के माध्यम से किसानों तक पहुँच बढ़ाएँ।

अंत में उन्होंने कहा कि अगली बार सम्मेलन में जब सभी पुनः एकत्र हों, तो यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि तय किए गए कार्यों में कितनी प्रगति हुई। उन्होंने विश्वविद्यालयों से सार्थक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने का आह्वान किया।

You Might Also Like

केदारनाथ धाम में कुदरत का ‘सफेद पहरा’: भारी बर्फबारी से थमा जनजीवन, माइनस में पहुंचा पारा; पुनर्निर्माण कार्य ठप
Uttarakhand: भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम को करनी पड़ी मशक़्क़त
Mumbai: कर्ज चुकाने के लिए खुद के किडनैप की रची साजिश, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttarakhand: CM धामी ने “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर, अल्पसंख्यक आयोग की पुस्तिका का किया विमोचन
बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा
TAGGED:agricultural universitiesannual conferenceICAR institutesShivraj Singh ChauhanUnion Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?