By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने किया, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने किया, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण
उत्तराखंडफीचर्ड

केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने किया, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

The Hill India News
Last updated: September 28, 2024 3:13 pm
The Hill India News
Published: September 28, 2024
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग: तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने आज दूसरे दिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित अधिकारियों साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण जिन स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग यातायात बाधित हो रहा है उन स्थानों पर तत्परता से मलबा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग गौरीकुंड अवरुद्ध राजमार्ग को यथाशीघ्र खोलने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग किसी एनजीओ द्वारा मा. उच्च न्यायालय एवं एनजीटी में कार्य को रुकवाने हेतु वाद दायर किया गया था। जिससे मा. उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि कुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग के अवशेष चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ था उसे 10 अक्टूबर से अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया जाता है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन गुप्तकाशी, ल्वारा, सिंगोली आदि स्थानों का भी भ्रमण किया। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वारा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गुप्तकाशी-ल्वारा-सिंगोली कुंड बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुनः कार्य करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने कहा कि चारधाम की यात्रा उत्तराखंड की बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है। जो प्रदेश की आर्थिकी की रीड है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में देशभर के यात्री दर्शन करने आते हैं तथा श्रद्धालु केदारनाथ सहित अन्य धामों की यात्रा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने पर उसे तत्काल आवाजाही हेतु सुचारू किया जाए ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगस्त्यमुनि बायपास का निर्माण कार्य अक्टूबर माह से शुरू कर दिया जाएगा। सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण-गरूड़चट्टी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जिससे कि वैकल्पिक मार्ग तैयार होने से जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा जनता की समस्याओं का निदान उन्हीं के बीच पहुंचकर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, प्रधान ल्वारा हुकुम सिंह फस्र्वाण, कुंवरी बत्र्वाल, भगत सिंह कोटनाला, प्रधान प्रेम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रमेश चंद्र, सहायक अभियंता प्रमोद नेगी सहित जनप्रतिनिध एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

मॉस्को पहुंचे PM मोदी का पुतिन ने किया गर्मजोशी से स्वागत, दोनों नेताओं की मुलाकात पर रहेगी पूरे विश्व की नजर
Uttrakhand : पुलिस ने इन फरार आरोपियों पर घोषित किया इनाम
Uttarakhand: अब CBI की जांच की आंच में आएंगे, उद्यान विभाग के कई महत्वपूर्ण आला अधिकारी
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर जोरदार उछाल, दिल्ली-एनसीआर से पटना तक बढ़े रेट, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का दबाव
Uttarakhand: डोईवाला के गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए वन मंत्री से मिले, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल 
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पौड़ी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बंपर जीत, अध्यक्ष-सचिव समेत 3 बड़े पदों पर कब्जा; कैंपस में जमकर गूंजे जीत के नारे

The Hill India News
The Hill India News
September 11, 2026
उत्तराखंड में बैंक हड़ताल से थमी बैंकिंग सेवाएं, फाइव-डे बैंकिंग समेत 6 मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; अब बड़े आंदोलन की चेतावनी
चमोली में खतरे की घंटी! जिले का 33% से ज्यादा हिस्सा हाई रिस्क जोन में, 24 फैक्टर्स ने खोली भूस्खलन की पूरी कहानी; सड़क कटिंग और वनक्षरण भी बड़े कारण
निजी गाड़ी से डिलीवरी की तो खैर नहीं! परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा दोपहिया सीज; डिलीवरी बॉय बोले- ‘जितना कमाएंगे नहीं, उससे ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा’
आम Vs खास! मंत्री की दीवार पर आई आफत तो मिनटों में दौड़ा पूरा सिस्टम, अफसरों ने खोले ड्रेनेज के ढक्कन; सवाल- आम आदमी की बारी कब?
धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड ₹25 हजार, खिलाड़ियों के लिए 283 पद रिजर्व, वकीलों को भी बड़ी राहत
तीन महीने में तीन बार ‘तलाक’ बोलने पर क्या खत्म हो जाती है शादी? गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है ‘तलाक-ए-हसन’ और पत्नी के पास कौन-से अधिकार
‘फॉलोअर्स बढ़वा दूंगा… रील वायरल कर दूंगा’, दिल्ली की महिला को मुजफ्फरपुर बुलाया और होटल में दुष्कर्म का आरोप; ASI समेत दो पर गंभीर आरोप
‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ बनी जनअभियान की मिसाल, रुद्रप्रयाग में जुटीं 2500 से ज्यादा किताबें; CM धामी ने भी दान की 151 पुस्तकें
दिवाली-छठ से पहले रेलवे का टिकट बुकिंग रिकॉर्ड! 2 दिन में करीब 40 लाख टिकट बुक, IRCTC पर जबरदस्त दबाव के बावजूद सिस्टम रहा सुचारू
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?