By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया ..
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया ..
देश

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया ..

Rajesh Dabral
Last updated: April 6, 2022 3:49 pm
Rajesh Dabral
Published: April 6, 2022
Share
SHARE

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में सभी एसटीपी परियोजनाओं को दिसंबर, 2022 तक पूरा करने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया

यमुना संरक्षण के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 1268 एमएलडी सीवेज की सफाई के लिए 2009 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाएं शुरू की गई हैं

दिसंबर, 2022 के बाद दिल्ली की यमुना नदी में निश्चित रूप से जल की गुणवत्ता में सुधार महसूस होगाः श्री शेखावत..

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 564 एमएलडी क्षमता के ओखला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यमुना कार्य योजना-III के अंतर्गत इस ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा धन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री सबसे पहले आईटीओ स्थित छठ घाट गए और वहां से नाव से 12 किलोमीटर दूर ओखला वोट क्लब पहुंचे। फिर श्री शेखावत सड़क मार्ग से ओखला एसटीपी स्थल पहुंचे। गंगा की सफाई के लिए राष्ट्रीय मिशन के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे। लागत साझा करने की व्यवस्था के अनुसार 85 प्रतिशत लागत का वहन नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्र सरकार को और 15 प्रतिशत लागत वहन राज्य सरकार को करना है। ओखला एसटीपी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 665.78 करोड़ रुपये है।

श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली में स्थिति पर विचार करते हुए और दिसंबर, 2022 की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए एसटीपी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2022 के बाद दिल्ली की यमुना नदी में निश्चित रूप से जल की गुणवत्ता में सुधार महसूस किया जाएगा। ओखला एसटीपी एशिया में सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट है। 564 एमएलडी के इस प्लांट के निर्माण के बाद यमुना नदी के जल की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा। यह एकीकृत परियोजना है इसलिए इसके कार्य के दायरे में गाद प्रबंधन को भी शामिल किया गया है। इसके अनुसार पर्यावरण संबंधी विषयों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक तरीके से गाद का उचित निपटान किया जाएगा।

वर्तमान में दिल्ली में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 1268 एमएलडी गंदा जल शोधन के लिए कुल 11 परियोजनाएं 2009 करोड़ रुपये की लागत से एनएमसीजी द्वारा यमुना नदी संरक्षण के लिए शुरू की गई हैं। इन परियोनजाओं का उद्देश्य कोरोनोशन पिलर (कोरोनोशन पिलर एसटीपी पूर्ण) कोंडली-ओखला तथा रिठाला के जलग्रहण क्षेत्र में 1268 एमएलडी की कुल शोधन क्षमता का सृजन करना है। इन परियोजनाओं को दिसंबर, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ओखला सीवेज ट्रीटमेंट परिसर में 6 अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र-फेज- I (136 एमएलडी), फेज- II (55 एमएलडी), फेज- III (205 एमएलडी), फेज- IV (168 एमएलडी), फेज- V (73 एमएलडी) तथा फेज- VI (136 एमएलडी) हैं। फेज- I II III और IV के संयंत्र 1993 से पहले बनाए गए थे। अब इन संयंत्रों की जीवन अवधि पूरी हो गई है इसलिए यह निर्णय लिया गया कि फेज- I II III और IV (136+55+205+168)=564 एमएलडी की संयुक्त क्षमता का नया एसटीपी कठोर प्रवाह मानकों के साथ बनाया जाए। इन मानकों में जैविक पोषक शामिल है। इसमें प्रवाह, एससीएडीए, बायोगैस से विद्यत उत्पादन तथा गाद प्रबंधन आदि की ऑनलाइन निगरानी का भी प्रावधान है।

You Might Also Like

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी, यूपी और बिहार का ये रहेगा मौसम का हाल
महुआ मोइत्रा की बड़ी और मुश्किलें, पहले सांसदी गई, अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस
बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई पर, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अपना फैसला
Farmers Protest: दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, सुबह 11 बजे शंभू बॉर्डर से होंगे रवाना
LoC पर पाकिस्तानी फायरिंग जारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
TAGGED:Asia'sJal Shaktiprogresstreatment plantUnion Minister
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

The Hill India News
The Hill India News
July 10, 2026
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगी टिहरी झील: हाई पॉवर कमेटी की बैठक में ब्लूप्रिंट तैयार, दिखेंगे उत्तराखंड के लोक-रंग
हरिद्वार में हैवानियत: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को किया अगवा, भाभी ने रची देवर संग मिलकर घिनौनी साजिश
कैनबरा से मेलबर्न तक कूटनीति की नई इबारत: ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने विपक्ष के नेता से की मुलाकात, द्विदलीय समर्थन ने दिखाई ‘रणनीतिक मजबूती’
Monsoon Weather Update 2026: दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, पूरे देश में सक्रिय हुआ बादलों का पहरा
यूपी में 20 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, शुभा वर्मा श्रमायुक्त तो नेहा शर्मा को मिला अहम जिम्मा
TMC से बगावत करने वाले तीन दिग्गज बने BJP के राज्यसभा उम्मीदवार, समझिए बंगाल का नया ‘जीत का गणित’
मानवाधिकार बनाम कूड़े का पहाड़: देहरादून के कारगी चौक डंपिंग जोन पर NHRC का बड़ा प्रहार, 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड रेलवे कनेक्टिविटी को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखे कई अहम प्रस्ताव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?