By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: ‘नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना’ के अन्तर्गत, CM धामी ने की केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री से भेंट
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > ‘नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना’ के अन्तर्गत, CM धामी ने की केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री से भेंट
उत्तराखंडफीचर्ड

‘नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना’ के अन्तर्गत, CM धामी ने की केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री से भेंट

The Hill India News
Last updated: July 2, 2023 7:10 am
The Hill India News
Published: July 2, 2023
Share
SHARE

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला से भेंट कर उत्तराखंड में पशुपालन और डेयरी से संबंधित विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा की अवशेष धनराशि अवमुक्त करने और राज्य में संचालित सचल पशुचिकित्सा वाहन की सेवाएं शेष 35 विकासखण्डों में भी उपलब्ध कराए जाने का भी आग्रह किया.

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं में पशुपालन से सम्बन्धित योजनाओं का महत्वपूर्ण स्थान है. भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सीमान्त पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों के पशुपालकों हेतु नेशनल लाईवस्टाॅक मिशन योजना के अन्तर्गत पशुधन बीमा का संचालन किया जा रहा है.

योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 40 करोड़ रूपए के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में 14 करोड़ 26 लाख 25 हजार रूपए की धनराशि प्राप्त हुई थी जिसमें केन्द्रांश रू0 8 करोड़ 67 लाख 66 हजार रूपए और राज्यांश 5 करोड़ 58 लाख 59 हजार रूपए था. योजना के अन्तर्गत राज्य में पशुधन बीमा के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1,45,451 पशुओं में बीमा किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से स्वीकृत योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये स्वीकृत बजट की शेष धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में पशुपालक के द्वार पर आधुनिक तकनीकी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 60 सचल पशुचिकित्सा वाहन संचालित किये जा रहे हैं. इनके माध्यम से 58392 पशुओं की चिकित्सा पशुपालको के द्वार की पर की गयी है. मुख्यमंत्री ने राज्य के शेष 35 विकासखण्डों में भी इसी प्रकार की सेवाओं के लिये 786.94 लाख रूपए धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि “इसमें 764.246 लाख रूपए का केन्द्रांश और 22.694 लाख रूपए का राज्यांश रहेगा”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भेड़ बकरियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिये भारत सरकार के सहयोग से पीपीआर उन्मुलन योजना संचालित की जा रही है. वर्ष 2030 तक पीपीआर मुक्त करने के महत्वाकांक्षी टीकाकरण योजना के लिये उत्तराखण्ड में 14 लाख डोज टीकों की आवश्यकता है. केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया.

You Might Also Like

नैनीताल हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: 13 साल से क्यों खाली है लोकायुक्त का पद? सरकार को दिया जून तक का अल्टीमेटम
आपातकाल के मुद्दे पर राहुल गांधी ने की ओम बिरला से मुलाकात, कहा- ‘यह कदम राजनीतिक था इससे बचा जा सकता था’
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छात्रों ने किए नौ मेडल हासिल
नए साल का तोहफा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर; NHAI ने युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी
शिक्षा और कौशल विकास भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं : धर्मेन्द्र प्रधान
TAGGED:Big BreakingCM DhamiFisheries Animal DairyNational Livestock Mission SchemeUnion MinisterUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

दिल्ली दंगा मामला 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ा झटका, दूसरी बार जमानत याचिका खारिज

The Hill India News
The Hill India News
July 4, 2026
इतिहास रच गया बालक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया डेब्यू, तोड़ डाला महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ‘विराट’ रिकॉर्ड
सेवा, सुशासन और समर्पण का महाकुंभ बना ‘सेवा पखवाड़ा’; ऋषिकेश में उमड़ा 20 हजार लोगों का सैलाब, युवाओं को मिला जापान का टिकट
बदरीनाथ धाम में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता पर BKTC सख्त; 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, हड़कंप
एमपी का ‘घोस्ट हॉस्पिटल’: इंदौर में ज़मीन पर ईंट तक नहीं रखी, लेकिन सरकारी पोर्टल पर सालों से चल रही है डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
समुद्र तल से 3,680 मीटर ऊपर ‘तृतीय केदार’ तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड
सोशल मीडिया का चश्मा और कानून के हाथ: देहरादून में लाखों के हीरे की चोरी का वो अनसुना किस्सा, जिसे एक ‘इंस्टाग्राम रील’ ने बेपर्दा कर दिया
यूपी का बड़ा भूमि घोटाला: संभल में गंगा किनारे की 1144 बीघा सरकारी जमीन माफियाओं के हवाले, पूर्व SDM और वकील समेत 6 गिरफ्तार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी व्यवस्था का कायाकल्प: 3,211 पदों पर जल्द होगी बंपर भर्ती, मंत्री रेखा आर्या ने दिए सख्त निर्देश
नियुक्ति पत्र नहीं, यह जनसेवा का संकल्प है: CM धामी ने उत्तराखंड PCS 2024 के सफल अभ्यर्थियों को सौंपा ‘सफलता का महामंत्र’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?