Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724
देशफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर तृणमूल का पलटवार, कहा- ‘अभी क्यों बोल रही हैं, बंगाल में हुआ इसलिए?’

कोलकाता में डॉक्टर संग हुए रेप और मर्डर मामले पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। उन्होंने इसपर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अब बस बहुत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के कारण व्यथित है। राष्ट्रपति के बयान पर अब तृणमूल कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

इसे लेकर कुणाल घोष ने कहा, “आरजी कर अस्पताल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया। उन्होंने उसे लेकर चिंता व्यक्त किया। आरजीकर मामले पर हमारा कहना है कि हम सब, हमारी पार्टी सब न्याय के पक्ष में है और आरोपी को मौत की सजा होनी चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति अभी क्यों बोल रही हैं। उन्नाव, हाथरस, महाराष्ट्र, बदलापुर, उत्तराखंड में ये सब हुआ तब वो कहां थीं। गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मलिक का आरोप भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुआ था, तब आप कहां थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u147495553/domains/thehillindia.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4724