देशफीचर्ड

नई दिल्ली : मीनाक्षी लेखी ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 40 एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया

खबर को सुने

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज नई दिल्ली में हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए 40 एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर, मीनाक्षी लेखी ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में ध्वजारोहण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया था और इस अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हमने वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने लोगों से आग्रह किया कि वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने, देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और आजादी का अमृत महोत्सव में जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लें, जो भारत की आजादी के 75वें वर्ष का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “हम जो कुछ भी करते हैं, उसकी प्रेरणा हमेशा तिरंगा है और हम इसके लिए जीते हैं और इसके लिए मर सकते हैं।”

ये वैन हर घर तिरंगा अभियान और अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पूरी दिल्ली में भ्रमण करेंगी। वैन 2 अगस्त को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले तिरंगा उत्सव से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शित करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button