देशफीचर्ड

“मोदी का ये लाल किले से आखिरी भाषण, अगला प्रधानमंत्री INDIA से होगा,” प्रियंका चतुर्वेदी

खबर को सुने

शिवसेनायूबीटी‘ की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ”डर का माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के दिल में है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों का दुख और महिलाओं पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है। लाल किले से यह इनका आखिरी भाषण था। अगला प्रधानमंत्री I.N.D.I.A गठबंधन से बनेंगे और देश को आगे ले जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि “भारत गठबंधन फ्रंटफुट पर है। गठबंधन इस बात पर चर्चा करेगा कि सीट के लिए सबसे उपयुक्त कौन है। अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह जीतेंगी।”

प्रियंका ने अपनी बात को बल देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र एजेंडा दुश्मनी फैलाना है और इसका नतीजा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जब बीजेपी की हार हुई। उन्होंने भाजपा पर उन क्षेत्रों में सांप्रदायिक अशांति भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया जहां चुनाव होने हैं। “दंगे कराना भाजपा की आजमाई हुई टूलकिट है। उन्होंने महाराष्ट्र में ऐसा करने की कोशिश की है। हरियाणा और मणिपुर में भी यही चल रहा है। वे उन क्षेत्रों में दंगे कराने के लिए लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में यह तरीका विफल रहा। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों ने उन्हें परख लिया है। वे समझ गए हैं कि भाजपा के पास नफरत फैलाने के अलावा कोई चुनावी एजेंडा नहीं है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button