By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड : बदमाश को पकड़ने गयी यूपी पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई.
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड : बदमाश को पकड़ने गयी यूपी पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई.
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड : बदमाश को पकड़ने गयी यूपी पुलिस की फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई.

The Hill India News
Last updated: October 12, 2022 5:02 pm
The Hill India News
Published: October 12, 2022
Share
SHARE

उत्तराखंड में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने आई यूपी पुलिस की टीम और ग्रामीणों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई जिसमें वहाँ के ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई. इस झड़प में एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. इनमें से दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है.

बताया जा रहा हैं कि यूपी पुलिस उत्तराखंड के काशीपुर के कुंडा गांव में 50 हजार के इनामी खनन माफिया को पकड़ने के लिए उसका पीछा कर रही थी. पीछा करते-करते खनन माफिया जफर उत्तराखंड बॉर्डर क्रॉस कर जसपुर में दाखिल हो गया.

फिर इस दौरान जफर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी है. पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को भी गोली लग गई और उसकी मौत हो गई.

महिला की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीण ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया. पुलिसवालों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपीआरए संदीप मीणा मौके पर पहुंचे. कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स को भी वहां तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारी उत्तराखंड के जसपुर में हाइवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक खनन माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस एक घर में दबिश देने पहुंची थी जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी जानी चाहिए थी जो कि नहीं दी गयी.

दबिश दिए जाने के दौरान पुलिस और जसपुर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के परिवार में नोकझोंक हुई थी जिसके बाद फायरिंग हुई और एक गोली ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को भी गोली लग गई. इसके बाद गांववालों ने पुलिस टीम को घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई.

घटना को लेकर मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि हमारे 2 कांस्टेबल को गोली लगी है जबकि एसएचओ बुरी तरह घायल हुए हैं.

इस घटना को लेकर उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि जफर एक वांटेड अपराधी था, यूपी पुलिस उसका पीछा कर रही थी और इसी दौरान फायरिंग की घटना हो गई. हम मामले की जांच कर रहे हैं.

You Might Also Like

चंडीगढ़ : कृषि भारतीय पहचान का केंद्र है; यह हमारी परंपरा है और हमारे जीने का तरीका है – उपराष्ट्रपति
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा बयान – “संवैधानिक पदों पर बैठे लोग जाति को ढाल बनाकर सियासत कर…”
आज का कैबिनेट निर्णय भारत के टीकाकरण कवरेज को आगे बढ़ाएगा और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करेगा: प्रधानमंत्री
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
इंडिया अलाइंस की होगी आज बड़ी बैठक, ‘नीतीश-चंद्रबाबू नायडू से बात करुंगा’ बोले! उद्धव ठाकरे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?