फीचर्डस्वास्थय

देश का पहला ट्रांसजेंडर OPD यहां खुल गया है, PM मोदी के जन्मदिन पर मिला खास तोहफा

खबर को सुने

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ट्रांसजेडर समुदाय के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। राजधानी दिल्ली में स्थित RML अस्पताल में रविवार से ट्रांसजेंड समुदाय के लिए ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई है। साथ ही रविवार को एक ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ। शुक्ला ने शुक्रवार को इस बाबत कहा था कि विशेष ओपीडी सेवा हर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही इसके लिए एक अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर भी रहेगा।

जानकारी के अनुसार ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए यहां हार्मोन विश्लेषण, मुफ्त हॉर्मोनल इलाज, एंड्रोक्रिनोलॉजी, मनोचिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा ओपीडी में उपलब्ध रहेगी। साथ ही त्वचा विज्ञान, मूत्रविज्ञान, बाल चिकित्सा व बल्ड टेस्ट सेवाएं ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी। बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा आज से ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया गया है। इसके जरिए कई कल्याणकारी पहलों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button