By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पति को करंट से मारने की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ने दी ऐसी दलील कि जज भी रह गए हैरान, कोर्ट में बोलीं – “थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर बताना मुश्किल
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > पति को करंट से मारने की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ने दी ऐसी दलील कि जज भी रह गए हैरान, कोर्ट में बोलीं – “थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर बताना मुश्किल
क्राइमदेशफीचर्ड

पति को करंट से मारने की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ने दी ऐसी दलील कि जज भी रह गए हैरान, कोर्ट में बोलीं – “थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर बताना मुश्किल

The Hill India News
Last updated: May 29, 2025 2:46 am
The Hill India News
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

भोपाल : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक हत्या के केस की सुनवाई के दौरान ऐसा वाकया हुआ जिसने न सिर्फ अदालत को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खलबली मचा दी है। हत्या की आरोपी एक महिला प्रोफेसर ने अदालत में अपनी दलील के दौरान इतना वैज्ञानिक और तकनीकी तर्क दिया कि न्यायाधीश भी कुछ पल के लिए मौन रह गए।

Contents
 कोर्ट में अचंभित कर देने वाला जवाब क्या है पूरा मामला?उम्रकैद और फिर जमानतजब केमिस्ट्री अदालत में पहुंच गई

यह मामला ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर नीरज पाठक की रहस्यमयी मौत से जुड़ा है, जिनकी मौत इलेक्ट्रिक शॉक से हुई बताई गई थी। आरोपी उनकी पत्नी और कॉलेज में केमिस्ट्री पढ़ाने वाली प्रोफेसर ममता पाठक हैं, जिन पर अपने पति को नींद की गोलियां देकर करंट से मारने का आरोप है।

 कोर्ट में अचंभित कर देने वाला जवाब

जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान जब ममता पाठक से पूछा गया कि “आप पर अपने पति की इलेक्ट्रिक करंट से हत्या का आरोप है”, तो ममता ने कोर्ट में जो जवाब दिया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

उन्होंने कहा:

“सर, पोस्टमार्टम रूम में थर्मल बर्न और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर कर पाना संभव नहीं है। जब करंट शरीर से गुजरता है, तो मेडिकल मेटल के कण टिशू में जम जाते हैं। बाद में लैब में उसे हाइड्रोक्लोरिक या नाइट्रिक एसिड में घोलकर परीक्षण किया जाता है। वहीं पता चलता है कि जलन किस वजह से हुई है।“

इस वैज्ञानिक विश्लेषण से भरे जवाब ने अदालत को भी स्तब्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे “अब तक की सबसे अनोखी कोर्ट दलील” बताया जा रहा है।

 क्या है पूरा मामला?

यह घटना 2021 की है जब ग्वालियर में डॉ. नीरज पाठक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पत्नी ममता ने दावा किया था कि वह अपने बेटे के साथ झांसी गई थीं, और लौटने पर उन्होंने पति को मृत पाया।
हालांकि, जांच में सामने आया कि ममता ने कथित रूप से पहले पति को नींद की गोलियां दीं, और फिर उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देकर मौत के घाट उतार दिया।

मामले को बल मिला जब ड्राइवर के बयान और नीरज की एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित करती हैं”। इसके अलावा ममता की एक पुरानी शिकायत भी सामने आई, जिससे केस और मजबूत हो गया।

उम्रकैद और फिर जमानत

2022 में सत्र न्यायालय ने ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। बाद में उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की, और कुछ महीने पहले उन्हें जमानत मिल गई।

जब केमिस्ट्री अदालत में पहुंच गई

29 अप्रैल 2025 को अंतिम सुनवाई के दौरान जब जजों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “डॉक्टर ने साफ तौर पर लिखा है कि मौत इलेक्ट्रिक शॉक से हुई”, तो ममता ने मेडिकल और रसायनशास्त्र से जुड़ी तकनीकी भाषा में जवाब देकर रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए।

अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है और तब तक ममता को जमानत पर रहने की अनुमति दी है।

जज – आप पर आरोप है कि आपने अपने पति को इलेक्ट्रिक करेंट लगाकर मार डाला!
आरोपित महिला – पोस्टमार्टम रूम में यह व्यवस्था ही नहीं होती कि थर्मल बर्न मार्क और इलेक्ट्रिक बर्न मार्क में अंतर पता चल सके!
(आरोपित महिला केमिस्ट्री की प्रोफेसर हैं) pic.twitter.com/KtpKl394dm

— Vishal JyotiDev Agarwal 🇮🇳 (@JyotiDevSpeaks) May 28, 2025

You Might Also Like

भाजपा में ‘नबीन’ युग का आगाज: 20 जनवरी को कमान संभालेंगे नितिन नबीन; युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की बड़ी तैयारी
नई दिल्ली :भविष्य नवाचार से लैस प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकी और नये विचारों पर आधारित रचनात्मक स्टार्टअप का है-केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
ऐसी लुटेरी दुल्हन से सावधान, नकली IT इंस्पेक्टर बनकर कॉन्स्टेबल से रचाई शादी फिर लाखों का चूना लगाया
पंतनगर में ‘119वें अखिल भारतीय किसान मेले’ का शंखनाद: CM धामी बोले- “किसान ही हमारे असली नायक, विकसित भारत के संकल्प का आधार”
उत्तराखण्ड : धामी कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुट्टी होना तय चार नेताओं के एंट्री की चर्चाएं तेज
TAGGED:accused of electrocutingchemistry professordifference between thermal and electric burnsjudge was surprised
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?