देशफीचर्डमौसम

IMD Weather Forecast: कई राज्यों में पारा पंहुचा 40 डिग्री के पार, दिल्ली समेत इन जगहों पर बारिश का अलर्ट

खबर को सुने

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दिन में लू भी चल रही है। मौसम विभाग ने ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गर्म हवाएं (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। विदर्भ और तेलंगाना में भी लू चलने का अलर्ट है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। अगले तीन दिनों तक दिन के समय 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते चौबीस घंटे में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बीते 24 घंटे में राज्य के हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर व आसपास के क्षेत्र में बादलो की गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। 5-6 अप्रैल को भी कुछ भागों में बादल छाए रहने व छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button