
पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होंगे। हालांकि, इस चुनाव पर आतंकी साया मंडराया हुआ है। मतदान से पहले ही चुनावी कैंडिडेट्स पर हमले बढ़ गए हैं और वे मारे जा रहे हैं। ताजा मामला पेशावर आया है जहां आम चुनाव में बुधवार को प्रचार के दौरान एक उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा है कि इस घटना से राजनीतिक नेताओं के बीच चिंता बढ़ सकती है।
बढ़ते आतंकवादी हमलों से 8 फरवरी के चुनाव को खतरा हो सकता है। लंबे राजनीतिक उथल-पुथल और देरी के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव 8 फरवरी को कराने का ऐलान किया गया है। करीब 24 करोड़ की आबादी वाले देश पाकिस्तान इस्लामी आतंकवादियों का गढ़ है जो सख्त कानूनों की मांग करता है। आतंकी संगठनों ने 2022 के अंत में पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम समझौते को रद्द करने के बाद से हमले तेज कर दिए हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा के स्वतंत्र उम्मीदवार मलिक कलीम उल्लाह सहित तीन लोग मारे गए थे। उत्तरी वजीरिस्तान के पुलिस प्रमुख रोहन ज़ैब खान ने रॉयटर्स को बताया कि कलीम उल्लाह घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। इस घटना के बाद से अब तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आम चुनाव के दौरान पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के नेता पर भी हमला हुआ है।