By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत आए ओमान के सुलतान ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भारत आए ओमान के सुलतान ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात
देशफीचर्ड

भारत आए ओमान के सुलतान ने PM मोदी से की मुलाकात, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई बात

The Hill India News
Last updated: December 16, 2023 12:43 pm
The Hill India News
Published: December 16, 2023
Share
फ़ोटो: X
SHARE

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक इन दिनों दिल्ली में हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की है। भारत के साथ ओमान जैसे देशों के संबंधों को मजबूत होते देख पाकिस्तान और चीन की चिंताएं बढ़ने वाली हैं। चीन को जहां अपना व्यापार डगमगाता दिख रहा है और भारत की पकड़ अरब और खाड़ी व मुस्लिम देशों में मजबूत होती जा रही है, तो वहीं पाकिस्तान धर्म का राग छेड़ने के बावजूद इन देशों से कोई खास लिफ्ट नहीं पा रहा है। PM मोदी ने शनिवार को सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ वार्ता की और व्यापार व निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ओमान के सुल्तान शुक्रवार को राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे जो खाड़ी देश के शीर्ष नेता के रूप में भारत की उनकी पहली यात्रा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वार्ता से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे द्विपक्षीय वार्ता का मंच तैयार हुआ। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एजेंडे में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेना और दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग का रास्ता तैयार करना शामिल है।’’ सुल्तान बिन तारिक का सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओमान के सुल्तान की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा भारत और ओमान सल्तनत के बीच राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’ भारत और ओमान सल्तनत रणनीतिक साझेदार हैं तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है।

You Might Also Like

देहरादून में बेलगाम रोड कटिंग पर ‘फुल स्टॉप’: मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए विधिक एक्शन और भारी जुर्माने के निर्देश
चरणजीत सिंह अटवाल, पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हुए बीजेपी में शामिल
Mumbai: BJP और शिवसेना कार्यकर्ता आये आमने-सामने, मिहिर कोटेचा के दफ्तर में तोड़-फोड़!
RSS Vrindavan Meeting: वृंदावन में संघ का महामंथन, मोहन भागवत की मौजूदगी में शताब्दी वर्ष और ‘पंच परिवर्तन’ पर बड़ी रणनीति
Uttarakhand : गंगोत्री ,यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खोले गए
TAGGED:came to Indiaissues were discussedmet PM ModiSultan of Oman
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्लीफीचर्ड

जस्टिस यशवंत वर्मा पर कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, तीनों आरोप साबित; कैश को लेकर जवाब भी नहीं माना गया संतोषजनक

The Hill India News
The Hill India News
August 12, 2026
पुण्य की डुबकी, पीछे छोड़ गए कूड़े का पहाड़! हरिद्वार कांवड़ मेले के बाद 7 हजार मीट्रिक टन कचरा, गंगा घाटों से अकेले निकला 4500 टन कूड़ा
मसूरी में दवा दुकानों की खुली पोल! कहीं फार्मासिस्ट गायब तो कहीं एक्सपायरी दवाओं का ढेर, 3 मेडिकल स्टोरों पर बिक्री बंद
SpiceJet Flight में मचा हड़कंप! ‘गेट खोलो… सांस नहीं आ रही’, गर्म केबिन में तड़पते रहे यात्री, हंगामे के बाद टली उड़ान
रुद्रपुर में वाहन रजिस्ट्रेशन का बड़ा खेल! एक नंबर पर दौड़ रही थीं दो स्विफ्ट डिजायर, चेसिस नंबर भी निकला एक जैसा; आधार में भी गड़बड़ी ने उड़ाए ARTO के होश
टाटा संस में बड़ा नेतृत्व बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने तीसरे कार्यकाल से किया किनारा, 18 अगस्त की AGM से पहले बढ़ी हलचल
JSSC CGL में ‘रिश्तों का रिजल्ट’ या महज संयोग? अभय तिवारी के परिवार से जुड़े कई नाम BSO पद पर चयनित होने के दावे से मचा हड़कंप, CID की जांच पर टिकी निगाहें
मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘खुशी है आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, कागजों में जिंदा रहा दिवंगत कॉन्स्टेबल का इलाज!
ट्रंप को ईरान के खतरे का डर! तुर्की से निकलते वक्त बदला गया विमान, कैटरिंग ट्रक से गुपचुप कराई गई शिफ्टिंग; ‘डिकॉय’ प्लेन में बैठे रहे पत्रकार और कर्मचारी
बांग्लादेश की पटरियों पर दौड़ेगी ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन! कपूरथला में तैयार हुआ पहला LHB रेक, जानिए भारत से कितनी अलग हैं ये कोच
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?